Ranchi : 22 दिसंबर से लापता सुधा डेयरी फार्म के इंजीनियर सुजीत कुमार 19 जनवरी की सुबह खादगढ़ा बस स्टैंड से मिले। रांची पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि इंजीनियर बिना बताए घूमने चले गए थे। इस दौरान वह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत कई जगहों का सैर सपाटा किया और मस्ती की। इधर रांची पुलिस उनकी तलाश में करीब 1 महीने से खाक छानती रही डॉग स्क्वायड, टेक्निकल सेल की मदद ली गई। उनके सीडीआर को भी खंगाला, मगर कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह बस स्टैंड में पुलिस को मिले। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि पुलिस कुछ और बिंदु पर उनसे पूछताछ कर सच्चाई पता लगाने में जुटी है। यह याद दिला दें कि टेक्निकल सेल की जांच में पता चला था कि अंतिम बार इंजीनियर सुजीत कुमार ने कंपनी के किसी कर्मी से प्रचार प्रसार को लेकर बात की थी।
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर गैंगस्टर की हनक देख सनक गये SDM, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : 60 डिसमिल जमीन न बन जाये जी का जंजाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…












