गायब मासूम 4 दिन बाद इस हाल में मिला, फूटा लोगों का गुस्‍सा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

JAMTARA : 4 दिनों से लापता डेढ़ साल के मासूम का आज तालाब में शव मिला। शव मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार और गांव के लोगों ने हत्‍या की आशंका जताते हुये सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि 4 दिन पहले बच्‍चे के लापता होने का मामला दर्ज कराया गया था, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा सामने है। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच की बात कही है। मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव का है।

4 दिन पहले घर के बाहर खेल रहा मासूम अचानक से गायब हो गया था। मां ने बताया था कि वह थोड़ी देर के लिए चावल डालने अंदर गई थी। बाहर लौटी तो मासूम गायब हो गया। बच्‍चे के गायब होने के बाद खूब हाय-तौबा मची थी। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। तब पुलिस प्रशासन ने बच्‍चे को खोज निकालने का आश्‍वासन दिया था। काफी खोजने के बावजूद बच्चे का कुछ अता-पता नहीं चला। इस बीच ग्रामीणों ने बच्चे के घर के ठीक पीछे स्थित तालाब की सफाई का काम शुरू किया। तालाब से पानी निकालने के दौरान बच्चे की लाश दिखी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मारकर बच्‍चे को तालाब में डाल देने की आशंका जताई है।

Read More : PNB के ग्राहकों को आसानी से मिलेगा 8 लाख का लोन, जानिए तरीका 

Read More : 10वीं पास के लिए निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन

Read More :स्‍कूल के नोटिस बोर्ड पर लगेगी शिक्षकों की रंगीन तस्‍वीर, आदेश जारी

Read More :कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भून डाला…

Read More :पति को भेजवाया था जेल, निकलने के बाद उठाया खौफनाक कदम..

Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्‍मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो

Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…

Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज

Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्‍ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश

Read More : PM Modi ने स्‍टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...