spot_img

20 सालों से सिर्फ गुलाबी कपड़े पहन रही हैं मिस पिंक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : स्विटजरलैंड की मिस पिंक 20 सालों से सिर्फ गुलाबी कपड़े पहन रही हैं। इनका नाम यास्मीन है और ये पेशे से एक शिक्षक है। इनके विद्यार्थियों ने इन्हें मिस पिंक का नाम दिया है। अपनी तस्वीरों और लाइफस्टाइल के कारण यास्मीन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

कपड़े, घर, जूते सब कुछ पिंक में रंग दिया है

स्विटजरलैंड की यास्मीन को पिंक कलर इतना पसंद है कि कपड़े, घर, जूते सब कुछ इसी रंग में रंग दिया। 32 वर्ष की यास्मीन चार्लेट का कहना है कि दुनिया में वे अकेली ऐसी महिला नहीं हैं जो एक ही रंग पसंद करती हैं। कुछ महिलाएं दुनिया में विशेष रंग के कारण ही फेमस हुई हैं।

13 साल की उम्र से पिंक कलर की ओर बढ़ा रुझान

ऐसा नहीं कि दूसरों को देख यास्मीन ने खुद को ‘पिंकी’ बनाया। जब वह 12 साल की थीं, तब मां ने गुलाबी कार्डिगन और कुछ पतलून खरीदीं। 13 साल की उम्र तक यास्मीन को पिंक कलर और पसंद आने लगा। उम्र बढ़ने के साथ-साथ पिंक के प्रति दीवानगी बढ़ती गई। यास्मीन जब 16 साल की हुईं तो पिंक कलेक्शन बनाना शुरू किया। जब मंगेतर के साथ रहने लगीं तो उन्हें भी यास्मीन के पिंकी होने से ऐतराज नहीं था। शादी के बाद यास्मीन के पास पिंक का कलेक्शन और ज्यादा बढ़ा।

इसे भी पढ़े :एनसीबी का शिकंजा, बॉलीवुड की नायिकाओं पर गिर सकती है गाज

100 से अधिक पिंक शेड्स के शूज कलेक्शन

2019 में यास्मीन ने खुद का फ्लैट खरीदा और पति के साथ अपना गुलाबी स्वर्ग बनाया। फ्लैट में दीवारें, पर्दे, फर्नीचर, होम डेकोरेशन आइटम, बेडरूम, तौलिए से लेकर क्रॉकरी तक हर चीज का रंग पिंक है। यास्मीन के पास 100 से अधिक गुलाबी शेड्स के शूज की एक पूरी अलमारी है।

खुद से अपने कपड़े डिजाइन किए

टीचर बनने से बनने से पहले यास्मीन ड्रेसमेकर रह चुकी हैं। कुछ कपड़े खुद से डिजाइन किए और ज्यादातर ऑनलाइन खरीदे। 20 सालों से गुलाबी के अलावा दूसरा कलर नहीं पहना। यास्मीन के मुताबिक, उनकी अलमारियां पिंक शेड्स वाली ड्रेसेस से भरी हैं। स्कूल में भी मुझे पिंक पहनने से कोई रोकता नहीं है। उनके स्टूडेंट उन्हें मिस पिंक कहकर बुलाते हैं। किसी गमी में जाना हो तो उसके अनुसार कपड़े उधार ले लेती हैं।

इसे भी पढ़े :बोकारो के चास में मनरेगा से बने डोभा में डूबने से एक की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...