पुलिस से भाग रहे नाबालिग की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लोहरदगा : बालू लदे ट्रक को लेकर भाग रहे नाबालिग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नाबालिग पुलिस से बचने की कोशिश में भाग रहा था। तभी यह हादसा हुआ। पुलिस और आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शहर के सुभाष चौक को जाम कर दिया।

मृत नाबालिग की पहचान चरहू निवासी 17 साल के राजेश महतो के रूप में की गई। पुलिस द्वारा राजेश के ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदे होने की बात कह उसे अपने साथ ले गए। ट्रैक्टर पुलिस का जवान चला रहा था। जबकि राजेश पुलिस जीप में बैठा था।

ग्रामीणों के मुताबिक, 3 किलोमीटर आगे जाने पर पुलिस ने राजेश को ट्रैक्टर चलाकर थाना आने की बात कही। पुलिस आगे चल रही थी और राजेश पीछे ट्रैक्टर से आ रहा था। इसी बीच पुलिस से डरा-सहमा राजेश ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। पुलिस उसका पीछा करने लगी। इसी दौरान रास्ते में राजेश ट्रैक्टर से गिरकर जख्मी हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर थाना प्रभारी के खिलाफ़ हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की साथ ही मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवज़ा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। SDPO जितेंद्र कुमार सिंह, BDO राजेश डुंगडुंग, DSP परमेश्वर प्रसाद द्वारा जांच करने के आश्वासन के बाद लोगों ने करीब दो घंटे बाद जाम खत्म किया।

इसे भी पढ़ें : घाटे के सरकारी उपक्रमों को बेचने का पीएम ने दिया संकेत, जानें कितने में

इसे भी पढ़ें : इस देश के बिल्ली और कुत्ते भी करते हैं रक्तदान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...