Kohramlive : असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। सोमवार को डिब्रूगढ़ में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में चुनावी रणनीति पर गहन मंथन हुआ। बैठक में असम के आदिवासी, शोषित और वंचित समाज वाले क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
CM ने साफ किया झामुमो की विचारधारा
CM हेमंत सोरेन ने साफ किया कि झामुमो की मूल विचारधारा हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज बनना है। यही असम में भी पार्टी की ताकत बनेगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में क्षेत्रवार रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प लिया। इस दौरान मंत्री चमरा लिंडा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े :Ranchi News : टाटीसिल्वे में दर्दनाक हा’दसा
इसे भी पढ़े :Hanuman jayanti : कब है हनुमान जयंती? जानिये तिथि, शुभ योग और पूजा विधि…
इसे भी पढ़े :9 IAS अधिकारियों के तबादले, किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़े :Hormuz संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नियमों में ढील
इसे भी पढ़े :Ranchi Municipal Corporation: कल नहीं बिकेगा मांस-मछली-अंडा, आदेश जारी…









