Ranchi News: कांके में हा’दसा, लापरवाही पर श्रमिक संघ में आक्रोश…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची(Ranchi) के कांके सबडिवीजन में कार्यरत बिजलीकर्मी मो. शमी आलम के साथ हुई गंभीर दुर्घटना ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं।

रांची(Ranchi)के देवकमल अस्पताल में भर्ती हैं

हादसे के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और रांची के देवकमल अस्पताल में वे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुये इसे साफ तौर पर विभागीय लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनायें यह दिखाती हैं कि कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी आम हो गई है। बताया गया कि मो. शमी आलम आउटसोर्सिंग के तहत जेएमडी एजेंसी के माध्यम से कार्यरत थे, जिससे जिम्मेदारी तय करने की मांग और तेज हो गई है।

श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने संघ ने महाप्रबंधक (तकनीकी) को ज्ञापन सौंपते हुये कई मांगें रखी हैं। जिनमें उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, घायल कर्मी का मुफ्त इलाज, पीड़ित परिवार को मुआवजा और भविष्य में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने जैसी मांगे शामिल है। अजय राय ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ आंदोलन के रास्ते पर जायेगा।

इसे भी पढ़े :Ranchi News : टाटीसिल्वे में दर्दनाक हा’दसा

इसे भी पढ़े :Hanuman jayanti : कब है हनुमान जयंती? जानिये तिथि, शुभ योग और पूजा विधि…

इसे भी पढ़े :9 IAS अधिकारियों के तबादले, किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी…

इसे भी पढ़े :Hormuz संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नियमों में ढील

इसे भी पढ़े :Ranchi Municipal Corporation: कल नहीं बिकेगा मांस-मछली-अंडा, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना

Kohramlive : जून की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों...

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...