spot_img
spot_img

गैंगरेप पीड़िता को 11 माह बाद भी नहीं मिला इंसाफ, IG ऑफिस पहुंच कर लिया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RAJSTHAN : राजस्‍थान के भरतपुर के कामा थाना इलाके की एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता को 11 माह तक इंसाफ नहीं मिला। इससे दुखी होकर उसने अपने परिजनों के साथ आईजी कार्यालय पर पहुंचकर केरोसिन तेल डालकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उस समय पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया व समझाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Read More :जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल

चार लड़कों ने किया था दुष्‍कर्म

नाबालिग लड़की का अपहरण 18 जुलाई 2020 को चार लड़के वकील, ताहिर, खालिद, कयूम ने किया और उसके साथ कई दिनों तक बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 11 महीने बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिर भी बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सके और उसके बाद विगत 21 जनवरी 2021 को जब पीड़िता की बड़ी बहन स्कूल पढ़ने जा रही थी तभी रास्ते में आरोपियों ने उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया व परिजनों ने दूसरा मामला भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया, मगर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

Read More :पत्‍नी ने ही कराई थी रेलकर्मी पति की हत्या, प्रेमी को दी थी 3 लाख रुपये की सुपारी, ताकि…

गिरफ्तार करने के नाम पर पीड़ित पक्ष से 2 लाख रिश्वत लेने का आरोप

दरअसल, पीड़िता ने पहले भी आरोप लगाया था कि जांच अधिकारी व कामा पुलिस सीओ प्रदीप यादव ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के नाम पर पीड़ित पक्ष से 2 लाख रुपए रिश्वत ले ली, फिर भी आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता ने बताया कि मेरे साथ चार लड़कों ने अपहरण कर दुष्कर्म किया और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी, यदि उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी।

Read More :DTO के ठिकानों पर निगरानी टीम ने मारा छापा, रिश्वतखोरी से बना ली करोड़ों की संपत्ति

रिश्‍वत के आरोप की जांच कर रहे एएसपी

भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि मामला बीते वर्ष का है, जहां एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है बाकी तीन अन्य के बारे में जांच जारी है, जहां तक पीड़िता द्वारा सीओ पर रुपए लेने का आरोप है तो इन सभी की जांच के लिए एएसपी को नियुक्त किया है, जिसकी जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...