Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांवों के विकास के लिये सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार सिर्फ घोषणायें नहीं करती, बल्कि धरातल पर विकास कार्यों को अमल में लाकर जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य करती है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और आगे भी विकास कार्यों को गति दी जायेगी।” यह कहना है केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का। मौका था रांची से सटे ओरमांझी में विकास कार्यों का शिलान्यास का। मंत्री संजय सेठ ने क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे ग्रामीणों को सुगम यातायात, खेल-कूद को बढ़ावा और सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
सदमा पंचायत में बाघमरावा स्कूल से चरकू महतो के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण होगा। ग्राम कामता कुचू में पीसीसी पथ बनेगा। वहीं चकला सरना टोली खेल मैदान में चबूतरा शेड का निर्माण होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा नेताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने कहा कि बरसों से खराब सड़कों की वजह से आवाजाही में बहुत दिक्कतें हो रही थी, अब इन विकास कार्यों के पूरा होने से उनकी परेशानी दूरी होगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता, अलख नाथ महतो, मुखिया सुनील उरांव, चैतू मुंडा, राजेश गुप्ता, गांसू महतो, सुरेंद्र नाथ महतो, जगदीश महतो, संतोष गुप्ता, जयप्रकाश महतो, मुन्नी देवी, सुशीला देवी, रूपचंद महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
मंत्री संजय सेठ बोले, ओरमांझी के विकास में एक नया अध्याय…#Ormanjhi #JharkhandNews #Ranchi #sanjayseth #centralstateminister pic.twitter.com/N9wKYUOTb3
— KohramLive (@KohramLive) February 16, 2025












