Kohramlive Desk : आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है। इसमें कुल 405 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी दांव लगाएंगी। शुरुआत में 991 रजिस्टर्ड खिलाड़ियों में से 10 फ्रेंचाइजी ने 369 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने 36 और खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल करने की गुजारिश की। इसके बाद फाइनल लिस्ट में इन खिलाड़ियों का नाम जोड़ा गया। इसके बाद अब 23 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। 10 फ्रेंचाइजी द्वारा भरे जाने के लिए अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं। यानी सभी 10 टीमों को मिलाकर 87 खिलाड़ियों की जगह खाली हैं। इसमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के हैं।
273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ी
जिन 405 खिलाड़ियों पर आईपीएल के मिनी ऑक्शन में बोली लगने वाली है, उनमें से 273 भारतीय और 132 विदेशी हैं। इसमें से 4 क्रिकेटर एसोसिएट देशों के हैं। इसमें से कैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 119 और अनकैप्ड प्लेयर 282 हैं। सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस में कुल 19 खिलाड़ी शामिल हैं और सारे विदेशी हैं। एक भी भारतीय खिलाड़ी ने इस ब्रेस प्राइस में खुद को नहीं रखा है। 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल हैं। 1 करोड़ के बेस प्राइस वाली 20 क्रिकेटरों की लिस्ट में मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल शामिल हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे अधिक 13 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली हैं।
यह खिलाड़ी बिग सकते हैं महंगे
सैम करेन, बेन स्टोक्स और कैमरून ग्रीन, ये सभी आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं। यह नीलामी के दूसरे सेट में शामिल होंगे। नीलामी की शुरुआत बल्लेबाजों से होगी। आईपीएल की तरफ से जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक, नीलामी के पहले सेट में 6 बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। इसमें भारत के मयंक अग्रवाल, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक शामिल हैं। इनके अलावा अजिंक्य रहाणे, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन और रिली रुसो का नाम भी शामिल हैं। यानी इन 6 खिलाड़ियों पर सबसे पहले बोली लगेगी। पहले सेट में सभी कैप्ड खिलाड़ी (जो अपने देश की तरफ से तीनों फॉर्मेट में से किसी एक में खेल चुके हैं) पर बोली लगेगी। बल्लेबाजों के बाद, ऑलराउंडर, विकेटकीपर बैटर, तेज गेंदबाज और फिर स्पिन गेंदबाजों की नीलामी होगी।
इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय
इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें
इसे भी पढ़ें : अद्भुत और खूबसूरत नजारा आज झलकेगा आसमान पर, जानें समय








