UP : लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकरों को तोड़कर हुई करोड़ों की चोरी का CCTV फुटेज खूब वायरल हो रहा है। सामने आया फुटेज बीते 22 दिसम्बर की भोर 4 बजकर 36 मिनट का है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक चोर काले रंग की जैकेट और टोपी पहने हुये है। दूसरा चोर ग्राइंडर का तार बटोरता हुआ दिखाई दे रहा है। तीसरा चोर बड़े आराम से कुर्सी पर बैठा नजर आया। उसने टोपी और मफलर से अपना चेहरा लपेट रखा था। खबर है कि बिहार में पकड़े गये अरविंद कुमार, कैलाश बिंद एवं बलराम कुमार को बहुत जल्द लखनऊ पुलिस रिमांड पर लेगी। पकड़े गये चोरों के बारे में पुलिस को पता चला है कि बैंक में सेंधमारी करने वाले चोर बीते 17 दिसम्बर को ही लखनऊ आ गये थे। अब पुलिस यह पता करने में जुट गई है कि लखनऊ आने के बाद चोर कहां-कहां गये और किनसे मिले और कहां ठहरे। लखनऊ में इनका कोई मददगार या पनाहगार तो नहीं। चोरों द्वारा अर्जित संपत्ति का पता लगाने लखनऊ पुलिस बिहार भी जा सकती है। बैंक की तरफ से की गई सुरक्षा और उसकी खामियों की जांच पुलिस अलग से कर रही है।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM













