LATEHAR : एक 9 महीने की दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नशे में धुत था और करम पर्व के मौके पर लोग अखड़ा पर झूमर खेल रहे थे। इसी बीच आरोपी बच्ची को बहाने से पास की झाड़ी में ले गया और उसके साथ रेप किया। बच्ची बेहोश हो गई तो उसे उठाकर ले आया। आरोपी ने बच्ची की मां को यह भी बताया कि मैंने उसके साथ गलत किया है। जब तक लोग उसे पकड़ पाते, वह मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन खून से लथपथ बेहोशी की हालत में बच्ची को बालूमाथ के सरकारी अस्पताल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालूमाथ थाना पुलिस द्वारा मेडिकल चेकअप के लिए लातेहार सदर हॉस्पिटल ले जाया गया है। यह घटना शनिवार शाम की है।
पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज
बालूमाथ थाना में पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। बालूमाथ थाना के पुलिस इंस्पेक्टर बबलू कुमार और बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार महतो ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
Read More :Serial Blast: तालिबानी काफिलों पर हमला, 3 की मौत, 20 घायल
Read More :ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, इन पर लगा आरोप
Read More :नाले में बहे अजय का इस हाल में मिला शव
Read More :टेलीकॉम सेक्टर में नया रिफार्म, KYC के लिए नहीं देना होगा कोई कागज
Read More :दिवाली में इस साल भी नहीं फूटेंगे पटाखे, दिल्ली सरकार ने लगाई रोक
Read More :Gujarat Cabinet Expansion: नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण, जानें ‘टीम भूपेंद्र’ में किसे मिली जगह
Read More :एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घर से निकलते ही…
Read More :…जकड़कर जिंदा निगल गया अजगर, देंखे…
Read More :IPS राकेश दुबे के 4 ठिकानों पर EOW की रेड, यहां भी पड़ा छापा
Read More :2 स्कूली छात्र के अकाउंट में आ गये 960 करोड़ रुपये, फिर जो हुआ…
Read More :बड़का मानव तस्कर धराया, उगले कई राज














