spot_img

आधी रात का ट्रक, बाबूलाल का वार! शराब घोटाले पर सियासत गरमाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को एक चिट्ठी लिखकर शराब घोटाले की जांच पर बड़े सवाल दागे हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात उत्पाद विभाग कार्यालय से एक ट्रक भर दस्तावेज ACB उठा ले गई। कार्रवाई गुपचुप और संदिग्ध हालात में हुई। यह सब मौजूदा DGP की देखरेख में किया गया। उन्होंने सवाल उठाये आखिरकार आधी रात को ही क्यों हटाये गये कागजात? क्या सबूत मिटाकर ED-CBI की संभावित जांच से बचने की कोशिश है? क्या यह कार्रवाई शराब माफियाओं और कुछ अफसरों को बचाने के लिये हुई? मरांडी ने इसे जनता के हित और राजस्व सुरक्षा पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ACB फाइलें ले गई थी, जिसकी वजह से नई शराब दुकानों का आवंटन अटक गया। अब शक और गहराता है कि फाइलें जाने-अनजाने में गायब कर भ्रष्टाचारियों को बचाने का खेल खेला जा रहा है। मरांडी का दावा है कि “इतिहास गवाह है, अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, एक न एक सुराग छूट ही जाता है। वही सुराग एक दिन पूरे भ्रष्टाचार का सच उजागर करेगा।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...