spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

विकास योजनाओं में नहीं चलेगी बिचौलियागिरी : डीसी

Date:

spot_img
spot_img

लातेहार : विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने और उसका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े ग्रामीणों तक पहुंचाने को लेकर डीसी अबु इमरान गंभीर हैं। इसी को लेकर उन्‍होंने सोमवार को बालूमाथ प्रखंड में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें : निलंबित होंगे इंजीनियर Arvind Kumar, सीएम ने लगाई मुहर

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने मनरेगा, पीएम आवास, एसबीएम से बने शौचालय, सोलर टंकी समेत अन्य योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। डीसी ने बालूमाथ प्रखंड के सेरेगढ़ा पंचायत के जाला गांव में मनरेगा से संचालित ननकु उरांव की टीसीबी योजना की जांच की। योजना की स्थिति को देखकर नाराजगी जतायी। डीसी ने मनरेगा योजनाओं को काम गुणवत्‍तापूर्ण करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : SexRacket : फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार, युवती समेत 5 गिरफ्तार

मगरू उरांव के निर्माणाधीन कूप का भी निरीक्षण किया। अधूरा कूप और मानक के अनुसार काम होता न देख नाराजगी जताते हुए बीडीओ और मुखिया को योजनाओं के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया एवं अधूरे कूप को अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया। मौके पर डीसी ने कहा कि विकास योजनाओं में बिचौलियागिरी नहीं चलेगी, ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : मेरे अरमानों को मत कुचलिए मैडम, शहीद की बेटी का छलका दर्द

उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

बालूमाथ प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान ने प्रखंड के सेरेगढ़ा के उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। केन्द्र की स्थिति को देख नाराजगी जताई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने केन्द्र में पानी समेत धूल की समस्या से डीसी को अवगत कराया। डीसी ने उप स्वास्थ्य केन्द्र को किसी अन्य भवन में चलाने का बीडीओ को निर्देश दिया। डीसी ने जाला गांव में भी आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर केन्द्र को अन्य भवन में संचालित करने निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें :

रंगेहाथ धराये पंचायत सचिव… देखें वीडियो

Latehar : लातेहार के मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत...

जंगल में मिली AK-56, 90 कारतूस, किसके… जानें

Latehar : लातेहार में सुरक्षाबलों को नक्सल अभियान में...

तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…

Latehar : लातेहार के बरियातू प्रखंड के मतकोमा गांव...

इकलौते बेटे की मौ’त से उजड़ गया परिवार…

Latehar : लातेहार के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में घूमने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रंगेहाथ धराये पंचायत सचिव… देखें वीडियो

Latehar : लातेहार के मनिका प्रखंड की बरकाडीह पंचायत...

जंगल में मिली AK-56, 90 कारतूस, किसके… जानें

Latehar : लातेहार में सुरक्षाबलों को नक्सल अभियान में...

तीन घंटे झाड़-फूंक में बीत गये, जिंदगी हाथ से फिसल गई…

Latehar : लातेहार के बरियातू प्रखंड के मतकोमा गांव...

इकलौते बेटे की मौ’त से उजड़ गया परिवार…

Latehar : लातेहार के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में घूमने...