spot_img

तस्‍करी के तरीके ने चकराया अधिकारियों का माथा, ऐसे पकड़ाया करोड़ों का सोना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुजफ्फरपुर : 3 करोड़ के सोने की बिस्किट के साथ 3 तस्‍करों को DRI और कस्टम विभाग की टीम ने धर दबोचा। गिरफ्तार तस्‍करों में दो उत्‍तर प्रदेश और एक दिल्‍ली का रहनेवाला है। तस्‍कर एक लग्‍जरी कार से सोने के बिस्किट की तस्‍करी कर रहे थे। DRI और कस्टम विभाग की टीम ने तस्‍करों को मुजफ्फरपुर के मैठी टोल प्लाजा के पास से पकड़ा। टीम ने बताया कि गुप्‍त सूचना मिली थी कि असम के गुवाहाटी से एक लग्‍जरी कार सोने की बिस्किट लेकर चली। कार यूपी के बनारस जा रही है। टीम ने मैठी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। आम आदमी की तरह वहां पर रैकी करने लगे। इसी दौरान एक प्रेस लिखी लग्‍जरी कार वहां पहुंची। अधिकारियों ने कार को रुकवाया। तस्करों से पूछताछ की, मगर किसी ने मुंह नहीं खोला। सूचना पुख्ता थी, इसलिए टीम ने सख्‍ती बरती। कार की जब बारीकी से जांच की तो अधिकारी तस्‍करी का तरीका देखकर दंग रह गये।

सोने की बिस्किट को तस्‍कर कार के इंजन में बने एक विशेष बॉक्‍स में छुपाया था। मिले बिस्किट पर विदेशी मार्का लगा हुआ है। सभी बिस्किट पर नम्बर भी अंकित है, जो A-1 से शुरू है और C-3 तक है। DRI अधिकारियों का कहना है कि यह एक विशेष प्रकार का नम्बर होता है, जो तस्कर इस्तेमाल करते हैं। DRI के अनुसार सोना म्यांमार से लाया गया था। गिरफ्तार तस्‍करों ने कई साथियों के नाम बताये हैं। साथ ही कहा कि वह इस तरह पहले भी कई बार तस्‍करी कर चुके हैं। मिले इनपुट के आधार पर DRI की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : कलेक्‍टर के घर में जब नहीं मिला कुछ, तो चोर ने लिखा लेटर…

इसे भी पढ़ें : ढेबकी-नाटी से शादी करोगे …और युवक ने प्रे‍मिका को काट डाला

इसे भी पढ़ें : BREAKING : जेसीओ समेत सेना के 5 जवान शहीद

इसे भी पढ़ें : झारखंड हाइकोर्ट को मिले एक और जज, 7 जजों का ट्रांसफर, जानिये कौन कहां गये

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...