Hazaribagh(Sunil Sahu/Shivnarayan Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव की गलियों में जब सायरन की आवाज के साथ पुलिस और प्रशासन की टोली निकली, तो लोगों की निगाहें ठहर गईं, यह कोई डर नहीं था, यह भरोसे की चहलकदमी थी। बकरीद पर्व को पीसफुल और सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को DC शशि प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन की अगुवाई में एक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च बड़कागांव के मुख्य चौक से निकलकर मुस्लिम मुहल्ला, ठाकुर मुहल्ला और रेंज ऑफिस होते हुये गुजरा। प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया, “त्योहार में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा, लेकिन अमनपसंद लोगों को हरसंभव सुरक्षा दी जायेगी।” मार्च के दौरान SDM बैधनाथ कामती, SDPO पवन कुमार, BDO जितेन्द्र मंडल, CO मनोज कुमार, थानेदार नेमधारी रजक समेत बड़ी संख्या में सशस्त्र बल शामिल थे। पूर्व मुखिया दीपक दास की उपस्थिति ने भी स्थानीय विश्वास को मजबूती दी। सुनें क्या बोले डीसी और एसपी
हजारीबाग में अमन का पैगाम, निकला फ्लैग मार्च… देखें वीडियो
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...





