spot_img

विजयादशमी पर झारखंड के दिग्गजों का संदेश, जानें किसने क्या कहा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी झारखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दीं। सभी ने सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की कामना की।

CM हेमंत ने दिया एकजुटता का संदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने लोगों से अन्याय, भेदभाव और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की अपील की। साथ ही प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

राज्यपाल ने की सुख-समृद्धि की कामना

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि विजयादशमी सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और समाज में शांति एवं सद्भाव की कामना की।

बाबूलाल ने किया जय श्रीराम का उद्घोष

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विजयादशमी को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली बनाये रखने की प्रार्थना की।

अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ ने भी दी बधाई

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विजयादशमी को धर्म, सत्य और न्याय की विजय का महापर्व बताया। उन्होंने लोगों के जीवन में सद्गुणों और सत्य के प्रति आस्था मजबूत होने की कामना की। वहीं, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में शक्ति, भक्ति और धैर्य का संचार हो। उन्होंने मानव कल्याण के लिए नई ऊर्जा मिलने की कामना की।

इसे भी पढ़ें :

डबल म’र्डर से तहलका…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की...

नवरात्र का व्रत खोला, फिर चाऊमीन खाते ही तड़प-तड़प म’र गई तनु…

UP : घर में नवरात्र की पूजा हुई थी।...

CCL की नौकरी और प्रेमी को पाने की खातिर पति का मा’र डाला…

Ramgarh : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही खुलासा...

बिस्कुट, चॉकलेट और पैसों का लालच, फिर खौफनाक जुर्म…

Lohardaga : जिन हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिये,...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डबल म’र्डर से तहलका…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की...

नवरात्र का व्रत खोला, फिर चाऊमीन खाते ही तड़प-तड़प म’र गई तनु…

UP : घर में नवरात्र की पूजा हुई थी।...

CCL की नौकरी और प्रेमी को पाने की खातिर पति का मा’र डाला…

Ramgarh : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही खुलासा...

बिस्कुट, चॉकलेट और पैसों का लालच, फिर खौफनाक जुर्म…

Lohardaga : जिन हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिये,...