spot_img

CCL की नौकरी और प्रेमी को पाने की खातिर पति का मा’र डाला…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही खुलासा हुआ। मारे गये मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की हत्या की सूत्रधार उसकी पत्नी सोनाली कुमारी उर्फ नीतू ही निकली। CCL की नौकरी और प्रेमी से शादी करने की चाह में सोनाली ने अपने प्रेमी कौशिक कुमार नौनिया और एक नाबालिग सहयोगी की मदद से पति मंगलेश पाल को मौत के घाट उतार दिया। कातिल प्रेमी रिश्ते में सोनाली का ममेरा भाई लगता है। जिस घर में साथ जीने-मरने की कसमें खाई गई थीं, उसी घर में खून की कहानी लिखे जाने का सनसनीखेज कांड का खुलासा कर लिया गया है।रामगढ़ के गिद्दी मेनगेट में CCL कर्मी मंगलेश पाल उर्फ हैप्पी की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि CCL की नौकरी हासिल करने और प्रेमी से शादी करने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, मामले में अंतिम फैसला अदालत करेगी।

पहले हत्या, फिर लूटपाट की झूठी कहानी

18 अक्टूबर की सुबह करीब 5.30 बजे ग्रामीणों ने गिद्दी थाना पुलिस को सूचना दी कि CCL कर्मी मंगलेश पाल के घर में लूटपाट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में बताया गया कि उनकी पत्नी के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुये थे। लेकिन पुलिस को जांच के दौरान कुछ ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पूरे मामले की दिशा बदल दी। बड़कागांव के SDPO अमित आनंद के नेतृत्व में गठित SIT एवं FSL, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का शक गहराया। इसके बाद पत्नी से पूछताछ की गई, जिसमें पूरे साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, हत्या के दौरान कौशिक कुमार नौनिया ने दाउली से कई वार किये, जबकि नाबालिग सहयोगी ने चाकू से हमला किया। इन हमलों में मंगलेश पाल की मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद खून साफ करने के लिये पोछे का इस्तेमाल किया गया। पुलिस को गुमराह करने और साक्ष्य मिटाने के लिये मोबाइल फोन जलाने की बात भी सामने आई है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा दाउली और चाकू, खून लगा पोछा, खून के निशान वाले कपड़े और चप्पल बरामद किये हैं। मृतक और उसकी पत्नी के जले हुये मोबाइल फोन के अवशेष भी मिले हैं। सोनाली से पूछताछ के क्रम में एक बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आई है, जिस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। इस कांड को लेकर मृतक की बहन की शिकायत पर गिद्दी थाना में केस (कांड संख्या 35/2026) दर्ज किया गया है। पुलिस ने 23 साल की सोनाली कुमारी उर्फ नीतू और 24 साल के कौशिक कुमार नौनिया को गिरफ्तार को जेल भेज दिया है, वहीं, मामले में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।

इसे भी पढ़ें :

रावण के 10 सिरों का रहस्य… जानें

Kohramlive : दशहरा आते ही मैदानों में रावण के...

नवरात्र का व्रत खोला, फिर चाऊमीन खाते ही तड़प-तड़प म’र गई तनु…

UP : घर में नवरात्र की पूजा हुई थी।...

बिस्कुट, चॉकलेट और पैसों का लालच, फिर खौफनाक जुर्म…

Lohardaga : जिन हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिये,...

टाइगर श्रॉफ पर फा’यरिंग के गुनहगार ट्रेन में छिपकर भाग रहे थे, फिर…

Kohramlive : बॉलीवुड की चमकती दुनिया में एक बार...

पति को खोने का दर्द छलका, अरुणा ईरानी बोलीं…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रावण के 10 सिरों का रहस्य… जानें

Kohramlive : दशहरा आते ही मैदानों में रावण के...

नवरात्र का व्रत खोला, फिर चाऊमीन खाते ही तड़प-तड़प म’र गई तनु…

UP : घर में नवरात्र की पूजा हुई थी।...

बिस्कुट, चॉकलेट और पैसों का लालच, फिर खौफनाक जुर्म…

Lohardaga : जिन हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिये,...

टाइगर श्रॉफ पर फा’यरिंग के गुनहगार ट्रेन में छिपकर भाग रहे थे, फिर…

Kohramlive : बॉलीवुड की चमकती दुनिया में एक बार...

पति को खोने का दर्द छलका, अरुणा ईरानी बोलीं…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों...