spot_img

नेमरा से लौटते वक्त चाय-पकौड़ी की इस दुकान पर रुके CM हेमंत… देखें तस्वीरें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : CM हेमंत सोरेन का मंगलवार सुबह एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। कोई काफिला नहीं, कोई तय कार्यक्रम नहीं। पत्नी कल्पना सोरेन के साथ वे अचानक कसमार पहुंच गये। नेमरा से लौटते वक्त उन्होंने निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा सड़क का जायजा भी लिया। कसमार के तीनकोनिया चौक पर मुख्यमंत्री की गाड़ी कुणाल जायसवाल की चाय-पकौड़ी दुकान पर रुकी। फिर क्या था! मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन को सामने देखकर लोग हैरान भी हुये और खुश भी। दोनों ने पकौड़ी का स्वाद लिया। करीब 10 मिनट दुकान पर बिताये। ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें भी पकौड़ी खिलायी। लोगों ने साथ तस्वीरें खिंचवायीं। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह कोई सरकारी दौरा नहीं था। वे यूं ही घूमने निकले थे। लेकिन इस छोटी-सी मुलाकात ने स्थानीय लोगों के चेहरे पर खुशी जरूर बिखेर दी।

सेवाती घाटी पर पहुंची मुख्यमंत्री की नजर 

कसमार से लौटते समय हेमंत सोरेन सेवाती घाटी भी पहुंचे। उन्होंने वहां की स्थिति देखी। जानकारी मिलने पर बोकारो के DC अजय नाथ झा भी मौके पर पहुंचे। घाटी के विकास को लेकर बातचीत हुई। कुदरत की खूबसूरती समेटे सेवाती घाटी को पर्यटन स्थल बनाने की मांग काफी समय से उठ रही है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि यहां पर्यटन की संभावनाओं पर गंभीरता से काम होगा। ऐसा हुआ, तो इलाके को पहचान मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।

नेमरा से लौटते वक्त चाय-पकौड़ी की इस दुकान पर रुके CM हेमंत… देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें :

डबल मर्डर से तहलका…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की...

विजयादशमी पर झारखंड के दिग्गजों का संदेश, जानें किसने क्या कहा…

Ranchi : बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व...

रावण के 10 सिरों का रहस्य… जानें

Kohramlive : दशहरा आते ही मैदानों में रावण के...

नवरात्र का व्रत खोला, फिर चाऊमीन खाते ही तड़प-तड़प म’र गई तनु…

UP : घर में नवरात्र की पूजा हुई थी।...

CCL की नौकरी और प्रेमी को पाने की खातिर पति का मा’र डाला…

Ramgarh : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही खुलासा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: