Ranchi : जुमार पुल से बालू की तस्करी किये जाने की खबर पर मेसरा ओपी हरकत में आ गई। थानेदार विपुल ओझा के नेतृत्व में टीम जुमार पुल के तट पर छापेमारी कर बालू से लदे एक ट्रैक्टर जप्त किया। पुलिस को देखते ही बालू तस्करों में खलबली मच गई। वैसे लोग जो बालू का भंडारन कर रखे थे, उन लोगों ने भी बालू हटा लिया। कुछ संभावित ठिकानों पर पुलिस ने रेड भी किया। यहां याद दिला दें कि राज्य सरकार ने बालू तस्करों और अवैध खनन के खिलाफ कठोर करवाई करने का आदेश दे रखा है।
इसे भी पढ़ें : CM Hemant Soren ने शुरू कराया विशेष अभियान,15 लाख से अधिक नए लाभुकों को मिलेगी पेंशन
इसे भी पढ़ें : गैंगरेप के इल्जाम में दो को जिंदा जलाया… देखें
इसे भी पढ़ें : Girlfriend को प्रपोज करते समय हो गया मूड खराब, देखें क्यों








