spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मंत्रमुग्ध कर गया झारखंड का पारम्परिक कला : सीएम हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देशवासी झारखंड आएं। झारखंड में आप सभी का स्वागत है। यहां आकर देखिए झारखंड कितना खूबसूरत है और यह आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस राज्य जब आप आएंगे तब यहां की धरा आपका दिल मोह लेगी। ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

 झारखंड के लोग अपनी अलग पहचान बना रहें हैं

मुख्यमंत्री ने कहा यह झारखंड के लिए गौरव की बात है। आज झारखंड के आदिवासी और मूलवासी शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हैं और आज जहां हर जगह एक प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी है। हर किसी में अपनी क्षमता और हुनर है, जिसके बल पर वह अपनी पहचान बनाता है, जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था, आज वहां अतिथि के रूप में आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड के जिस परिवार को दो वक्त का भोजन सही से नहीं मिल पाता था, उस परिवार के बच्चे खेल में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। आज उन सभी हुनरमंद बच्चों को वर्तमान सरकार तराशने में लगी है और आने वाली पीढ़ी को उनके लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने के लिए रोज नए सोच के साथ देश के सामने आ रही है।

कलाकारों का हौसला बढ़ाया

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में पाईका, पंच-परगनिया, मुण्डारी, मानभूम छऊ, नागपुरी नृत्य के माध्यम से झारखंड के कलाकारों ने सबका मन मोहा। एक ओर जहां कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया, वहीं झारखण्ड के मुख्यमंत्री उनके बीच पहुंच कर उनकी हौसला अफजाई की।

 झारखंड के स्टॉल का किया अवलोकन

झारखंड दिवस समारोह में शामिल होने से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में झारखंड पवेलियन का परिभ्रमण किया और मेले में भाग लेने वाले झारखंड के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने मेले में पलाश, झारक्राफ्ट, खादी, कृषि, पशुपालन विभाग का जैविक कृषि का स्टाल, वन विभाग का स्टाल, ऊर्जा विभाग का जरेडा स्टाल, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के स्टाल में विशेष रूची दिखाई। मुख्यमंत्री के साथ, मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, उद्योग सचिव वंदना दाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य उपस्थित थे। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल होकर एक अमिट छाप छोड़ा है।

इसे भी पढ़ें : Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

इसे भी पढ़ें : बरियातू में सड़कों पर दिखा गुस्सा, गली-मोहल्ले तक के रास्ते किये बंद… देखें

इसे भी पढ़ें : 10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड

इसे भी पढ़ें : हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...