मर्सिडीज-बेंज GLS लॉन्च, रफ्तार और कीमत चौंकाने वाली… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मर्सिडीज बेंज GLS लॉन्च कर दिया गया। कंपनी ने कार को 2 ट्रिम्स और 5 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। GLS 450 वैरिेएंट की कीमत 1 करोड़ 32 लाख रुपये रखी गई है। वहीं GLS 400D का प्राइस 1 करोड़ 37 लाख है। कंपनी 85 हजार रुपये का सर्विसिंग पैकेज भी ऑफर कर रही है। मर्सिडीज ने कार की बुकिंग चालू कर दी है। डिलीवरी भी बहुत जल्द शुरू कर दी जायेगी। अपडेटेड मर्सिडीज बेंज GLS भारत में BMW X7, वोल्वो XC90, ऑडी क्यू8 और लैंड रोवर डिस्कवरी जैसी अन्य लक्जरी फ्लैगशिप SUV को टक्कर दे सकती है। मर्सिडीज का दावा है कि यह कार सिर्फ 6.1 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड हासिल कर सकती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 250kmph है। सुरक्षा के लिहाज से 9 एयरबैग, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियरव्यू कैमरा और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिये गये हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मर्सिडीज ने GLS को मॉड्यूलर हाई आर्किटेक्चर (MHA) प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है। इसकी फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया गया है, वहीं 4 वर्टिकल स्लेट दी गई है। ग्रिल के दोनों सिरों पर नये LED पैटर्न वाले हेडलैंप हैं। एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ अपग्रेड किए गये हैं। कुछ नए फीचर्स भी जोड़े गये हैं। इसमें हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा। टेल-लैंप में तीन नये होरीजोंटल ब्लॉक पैटर्न कार को एक नया लुक दिया गया है। नई GLS में हिमालय ग्रे कलर के नये 21-इंच के अलॉय व्हील लगाये गये हैं। इसमें 12.3-इंच की सेंट्रल माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। वहीं, इसमें नया ‘ऑफ-रोड’ मोड जोड़ा गया है। जो 360-डिग्री कैमरे से सामने के विजुअल स्क्रीन पर भेजेगा। इसके अलावा इसमें 5-जोन क्लाइमट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीटें, 13-स्पीकर बर्मस्टर 3डी साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर भी मिलते हैं।

नई GLS के GLS 450 4Matic वैरिएंट में 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 375 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। GLS 400D 4मैटिक में 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर डीजल का ऑप्शन है, जो 362hp की पावर और 750nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजनों को 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। जो मर्सिडीज के 4मैटिक ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से चारों व्हील पर पावर भेजता है। दोनों इंजन 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नीक से लैस हैं।

इसे भी पढ़ें : सस्ती हो सकती है इस फ्लाइट्स की टिकट… जानें

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर का खासमखास ऐसे धरा गया आसानी से…

इसे भी पढ़ें :रेलवे लाइन के किनारे मिली सिर क*टी ला*श…

इसे भी पढ़ें :25 लावारिस ला’शों को मिली सद्गति…

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आगाज, क्या बोल गये सीएम… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में पारा गिरने का पूरा चांस, कहां-कहां ठंड सतायेगी… जानें

इसे भी पढ़ें :जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड

 

 

 

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...