Hazaribagh : तेज स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार को आसपास के लोग बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 52 साल के मेघलाल महतो के रूप में हुई। वह धनवार पंचायत के कोरियाडीह का रहनेवाला था। वह रियाडा में संचालित एक स्टील फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रविवार की सुबह वह अपनी बाइक से बरही के अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार गाड़ी लेकर मौके से भाग निकले। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई, पुलिस भी पहुंची। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
इसे भी पढ़ें : रेलवे ट्रैक पर जवान लड़के की स्थिति देखकर उड़े होश
इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक बोतल से बच्चे को दूध पिलाने वाले सावधान, हार्ट, किडनी और फेफड़ों पर होगा असर
इसे भी पढ़ें : Driving License से जुड़ा ये काम आज और अभी निपटा लें, नहीं तो होगी परेशानी
इसे भी पढ़ें : Irregular Periods हो तो चेत जाएं, यह बीमारी का है संकेत
इसे भी पढ़ें : चेंजिंग रूम या होटल के कमरे में लगा है ‘Spy Camera’, तो इस स्मार्टफोन के फीचर से चल जाएगा पता
इसे भी पढ़ें : मासूम बच्ची ने रोते हुये सुनाई झकझोरने वाली कहानी, बोली- “अंकल” ले गये और…
इसे भी पढ़ें : तू डाल-डाल, मैं पात-पात, 4.16 करोड़ की हेरोइन को ऐसे पकड़ा
इसे भी पढ़ें :बालों में सरसों का तेल लगाते समय कभी न करें ये गलती, वरना…
इसे भी पढ़ें :9वीं के छात्र का सु’साइड नोट पढ़ भर आयेगी आंखें, जानिये क्या लिखा…















