spot_img

तुपुदाना की नई थानेदार बनी मीरा सिंह, लाइन हाजिर हुए कन्हैया सिंह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : तुपुदाना थानेदार कन्हैया सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या के बाद रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने लापरवाही के इल्जाम में यह कार्रवाई की। वहीं, मीरा सिंह तुपुदाना की नई थानेदार बनाई गई हैं।

यहां याद दिला दें कि बीती देर रात रात पशु तस्करों ने रांची की महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो को पिकअप वैन से रौंद डाला। पशु तस्करी कर ले जा रही यह वैन खूंटी में कई बैरिकेडिंग तोड़ रांची जिला में घुसी थी। यह सूचना तुपूदाना ओपी के थानेदार कन्हैया सिंह को मिली थी। उन्होंने रात्री गस्ती में निकली महिला दारोगा संध्या टोपनो को अलर्ट मोड में आ जाने को कहा। दारोगा संध्या अपने कुछ सहयोगियों के साथ वाहन चेकिंग में जुट गई। उसी समय उधर से गुजर रही एक ऑल्टो कार को रोका गया। दारोगा एक किनारे खड़ी थी, वहीं बाकी जवान कार में बैठे 4-5 लड़कों की तलाशी में जुट गए। अचानक खूंटी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वैन दारोगा को देख डर गया, और दुस्सहासिक तरीके से उन्हें रौंद डाला। खून से लथपथ दारोगा को अस्पताल ले जाया गया, पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वर्ष 2018 बैच की दारोगा संध्या बीते कई वर्षों से तुपूदाना ओपी में तैनात थी। सरल स्वभाव और मृदभाषी संध्या की बहन सीमा ने बताया था कि संध्या तुपुदाना से हटना चाहती थी। बीते कई महीनों से वह परेशान भी थी। वह अपना ट्रांसफर कराना चाहती थी। अक्सर उसे नाइट ड्यूटी ही थमा दी जाती थी। उसने अपनी परेशानी के बारे में घर वालों को बताया भी था।

इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का हो रहा है काम

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी के लोगों को सताने लगी बहु-बेटियों की इज्जत की चिंता… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...