सीएम हेमंत बोले- समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने का हो रहा है काम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सीएम हेमंत सोरेन ने दुमका में सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन वितरण-सह-जागरूकता कार्यक्रम में 53 योजनाओं की दी सौगात, 59 योजनाओं की रखी आधारशिला

Dumka : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार सर्वजन पेंशन योजना से सभी बुजुर्ग, दिव्यांग, परित्यक्ता, एकल महिला और विधवा आदि को अभियान चलाकर जोड़ रही है। जो भी इस योजना की पात्रता रखते हैं, वे छूटे नहीं। इसका निर्देश अधिकारियों को दिया जा चुका है। सरकार इन सभी का सहारा तो बन रही है। इनके साथ उनका मान-सम्मान और हक भी उन्हें दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद पिछले 20 वर्षों में मात्र 6 लाख 50 हजार लोगों को ही पेंशन का लाभ मिल रहा था, वहीं हमारी सरकार ने मात्र ढाई साल में 17 से 18 लाख पेंशन धारकों को जोड़ने का काम किया है। वे आज पुलिस लाइन मैदान दुमका में आयोजित सर्वजन पेंशन योजना, पेंशन वितरण-सह-जागरूकता कार्यक्रम तथा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन मैदान स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, कार्यक्रम में सीएम ने 59 योजनाओं का शिलान्यास किया, जिसकी लागत 31920.9849 लाख रुपये है। वहीं 8191.4133 लाख रुपये लागत की 53 योजनाओं का भी उद्घाटन किया।

राज्य के हर वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर बनाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं

सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार हर वर्ग और तबके के हित को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी है तो आपको आपका हक और अधिकार मिले यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। हमारा प्रयास है कि राज्य के सबसे अंतिम व्यक्ति तक हमारी आवाज और सरकार की योजना पहुँचे। उन्होंने कहा कि राज्य के हर व्यक्ति के चेहरे पर हमें खुशी देखना है। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार अपनी कार्य योजनाओं को बना रही है और उसे धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है।

जनता के बीच पहुंचकर जनता के लिए हो रहा काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कोने-कोने में लोग गरीबी के साथ जी रहे थे, कुपोषण जैसी समस्याओं से समाज का पिछड़ा वर्ग जूझ रहा था, राज्य आगे बढ़ेगा कि नहीं ऐसी चिंता सता रही थी। सरकार बनते ही कोरोना ने कहर मचा रखा था, हम सब ने आपसी सहयोग से इसे परास्त कर देश के सामने मिसाल देने का काम किया है। अभी आने वाला समय में सुखाड़ जैसी स्थिति बन रही है, किसान अभी तक रोपनी भी नहीं कर पाए हैं। जहाँ खेती-बाड़ी से लेना-देना नहीं है वहाँ बाढ़ आ गया है और जहाँ 80% लोग खेती पर आश्रित हैं वहाँ एक बूंद पानी भी नहीं मिल पा रहा। हमारी सरकार कागजी सरकार नहीं है, हम लोगों के बीच जाकर काम करते हैं। हम किसानों, मजदूरों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं।

सीएम हेमंत

लोगों को मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पहले राशन कार्ड के माध्यम से लोगों को चावल के साथ-साथ तेल, नमक, चीनी, दाल मिलता था जो विगत कि सरकारों ने बंद करवा दिया हमारी सरकार फिर से लोगों के खोये सम्मान को वापस देने का काम कर रही है। अब हम राशन कार्ड धारकों को चावल, गेहूं और नमक तो दे ही रहे हैं जल्द ही उन्हें दाल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

गरीबों को 10 रुपये में दे रहे हैं धोती-साड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत गरीबों को साल में दो बार 10 रुपए में धोती साड़ी दे रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और कहा कि वे इससे जुड़े और दूसरों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

बीपीएल बच्चे अब बन रहे अफसर

सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार व्यवस्थित तरीके से कार्य कर रही हैं। रिकॉर्ड टाइम में हमने जेपीएससी में पदाधिकारियों की नियुक्ति कराई। इस बहाली में 30-32 बच्चे बीपीएल परिवार के थे । उन्हें अफसर बनाकर बीपीएल से बाहर निकालने का काम किया है। राज्य में किसी तरह की बहाली के लिए नियमावली नहीं बानी थी। लोगों को प्राईवेट और ठेका पर रखकर काम कराया जा रहा था ।उनके सामाजिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था । अब नियुक्ति नियमावली बनाकर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।

वर्षों से लंबित समस्याओं का कर रहे समाधान

पारा शिक्षक 12 महीने में 11 महीना आंदोलन करते थे । लेकिन हमारी सरकार ने उनकी लंबित समस्याओं का समाधान कर एक नई मिसाल पेश की है। आज सरकार 65 से 70 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। पारा शिक्षक अब 12 में से 11 महीना स्कूल में काम करते हैं। सरकार सभी वर्गों के हित के लिए सोच रही है। हम जितने भी अनुबंध पर कार्य कर रहें हैं उनकी समस्या का जल्द ही समाधान करेंगे।

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी का खर्च देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जुलाई को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में निजी क्षेत्र के लिए लगभग चयनित 11,000 से ज्यादा युवाओं को जॉब ऑफर दिया गया। बेरोजगारों को आगे बढ़ाने के लिए रास्ते खोले हैं। जल्द ही किसी तरह के कंपटीशन के एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चों के तैयारी के लिए पूरा खर्च सरकार उठाने का काम करेगी, आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा के लिए विदेश भेजने का भी खर्च सरकार उठा रही है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक कल्याण विभाग की मंत्री जोबा मांझी, विधायक शिकारीपाड़ा नलिन सोरेन, विधायक पोड़ैयाहाट प्रदीप यादव, विधायक दुमका बसंत सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस लुप्सी बेसरा, प्रधान सचिव महिला विकास एवं समाज कल्याण विभाग अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन मंडल, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल, जिला प्रशासन के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में लाभुक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : बोकारो में बालू माफियाओं का राज, ग्रामीणों का क्या किया हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी के लोगों को सताने लगी बहु-बेटियों की इज्जत की चिंता… देखें क्यों

spot_img

Related articles:

रांची में बड़ी रेड, सिलेंडरों का अवैध जखीरा मिला…

राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉ

10 दिन का युद्धविराम…

इजरायली मीडिया के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम लागू हो गया है। दक्षिणी लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू रहेगा। खबर है कि  युद्धविराम लागू हो गया है, लेकिन हिजबुल्ला की ओर से कोई स्पष्ट आश्वा

DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों

Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…

शहर की जानी-मानी समाजसेविका और झारखंड में संघर्षशील संस्था 'नारी शक्ति सेना' (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी(Rani Kumari) ने नारी शक्ति वंदन

”शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”

उन्होंने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा(Education) शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।