spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मेडिकल छात्रों ने कई दुकानों को फूंका, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Darbhanga : दरभंगा के DMCH (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) के स्‍टूडेंट्स और दुकानदार के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुये विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आक्रोशित छात्रों ने कैंपस के अंदर ही 4 दुकानों को फूंक दिया। इस घटना में 4 लोग झुलस गये। सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
घटना के संबंध में बताया गया कि स्टूडेंट्स मेडिकल शॉप से सटे किराना दुकान से मैगी खरीदने आये थे। उस वक्‍त दुकानदार दुकान में नहीं था। बगल में स्थित मेडिकल शॉप के स्‍टाफ ने थोड़ी देर रूकने को क्‍या कहा, छात्र को गुस्‍सा आ गया। फिर दोनों में बहस शुरू हो गई। छात्र ने फोन कर अपने दोस्‍तों को बुला लिया। बात बढ़ती गई और फिर हिंसक रूप ले लिया। गुस्‍साये छात्र ने मेडिकल शॉप के स्‍टाफ के चेहरे पर कैंची से वार कर दिया। हो-हल्‍ला सुनकर अंदर से निकले दुकान मालिक पर भी छात्रों ने हमला कर दिया।

इल्‍जाम है कि आक्रोशित छात्रों ने उनपर और दुकान के स्‍टाफ पर पेट्रोल छिड़ककर दुकान में आग लगा दी। इस घटना में 4 लोग झुलस गये वहीं 4 दुकानें जलकर खाक हो गई। घटना के संबंध में SDPO कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि उन्हें जैसे ही मामले की जानकारी हुई, वे तुरंत भारी संख्या में पुलिस बल लेकर स्पॉट पर पहुंच गए। छात्र काफी आक्रोशित थे। झड़प इतनी भयावह हो गई थी कि शांत कराने में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पूरी घटना में 4 दुकानें जलकर राख हो गईं। दुकानदारों ने 40 लाख से अधिक की क्षति की बात कही है। मौके पर पुलिस की टीम कैंप कर रही है।

Read More :धुना गये विधायक जी, फिर देखिये क्‍या हुआ…

Read More :तू डाल-डाल, मैं पात-पात, 4.16 करोड़ की हेरोइन को ऐसे पकड़ा  

Read More :मासूम बच्ची ने रोते हुये सुनाई झकझोरने वाली कहानी, बोली- “अंकल” ले गये और…

Read More :घर में खोल रखी थी शराब की अवैध फैक्ट्री, देखिए पुलिस ने क्या किया

Read More :कश्‍मीर टूर का बना रहे मन तो IRCTC के इस प्लान का उठाएं लाभ

Read More :‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली शानदार ओपनिंग, फर्स्ट डे 3 करोड़ 55 लाख की कमाई

Read More :BREAKING : CBSE 10th, 12th Term 2 Datesheet जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...