KBC : अमिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठी डोरंडा की नाजिया, जीतीं 1 करोड़

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : KBC में झारखंड की बेटी ने कमाल किया है। परस टोली डोरंडा की रहने वाली नाजिया नसीम ने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ रुपए जीता है। उनका शो सोनी टीवी पर 10 और 11 नवंबर को दिखाया जाएगा। अभी टीवी पर केवल प्रोमो दिखाया जा रहा है। नाजिया नसीम की इस परफॉर्मेंस के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने जमकर उनकी तारीफ की। झारखंड की बेटी ने KBC में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है, हालांकि 16वें सवाल के जवाब में नाजिया संशय में पड़ गई और उन्होंने गेम क्विट कर लिया।

इसे भी पढ़ें : पहली से बारहवीं तक के syllabus में की गई 40 फीसदी की कटौती

डोरंडा के परसटोली स्थित सेल से रिटायर्ड मो. नसीमुद्दीन और बुशरा नसीम की बड़ी बिटिया है नाज़िया नसीम। नाजिया फिलहाल दिल्ली में एक कंपनी में इंटरनेशनल कम्युनिकेशन्स हेड है। नाजिया के स्कूलिंग की बात करें तो जेवीएम श्यामली से उसने पढ़ाई की है। इसके बाद संत जेवियर कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। आईआईएमसी नई दिल्ली से जनसंचार और संपर्क में स्नातक डिप्लोमा किया। पहली जॉब एयरटेल में की। फिर बैंक ऑफ अमेरिका और यूनाइटेड लेक्स में सेवाएं दी।

इसे भी पढ़ें : #Dead Body : मंदिर परिसर में पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश

नाजिया की इस सफलता में बिजनेसमैन पति शकील, छोटी बहन अर्जुमंद नसीम, एचडीएफसी में कार्यरत बड़े भाई मुदस्सर नसीम, खाला आबिदा और खालू अंजुमन इस्लामिया के उपाध्यक्ष मंज़र इमाम समेत सभी रिश्तेदारों और दोस्‍तों का सहयोग और दुआएं शामिल रही। सभी ने नाजिया का लगातार हौसला बढ़ाया, जिसका परिणाम है कि नाजिया झारखंड की नाज बन गई।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...