Kohramlive : तेलंगाना का मल्काजगिरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 114 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य के सभी 17 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 895 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था, जिसमें 348 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया, इसमें से ज्यादातर निर्दलीय थे।
तेलंगाना के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1,488 नामांकन दाखिल किये गये। 29 अप्रैल को उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है, वहीं 13 मई को मतदान होगा।
चेवेल्ला जो कि हैदराबाद और आसपास के जिलों के बाहरी इलाके में विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है, यहां कुल 88 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। पेद्दापल्ली में 63 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, वहीं भोंगिर में यह संख्या 61 है। सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र में भी 57 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज किया। वारंगल और हैदराबाद में क्रमशः 58 और 57 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। आदिलाबाद में सबसे कम उम्मीदवारों (23) ने नामांकन दाखिल किया। महबूबनगर और निजामाबाद में 42-42 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।
लगभग सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सत्तारूढ़ कांग्रेस, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। 2019 में BRS को नौ सीटें मिली थीं, वहीं भाजपा ने चार सीटें जीती थीं। कांग्रेस के उम्मीदवार तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गये। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने एकमात्र सीट (हैदराबाद) बरकरार रखी थी।
इसे भी पढ़ें :उम्र के इस पड़ाव में भी अपना हक नहीं खोई…
इसे भी पढ़ें :हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में होगी सुनवाई… जानें कब
इसे भी पढ़ें :गृह मंत्री से मिलने के बाद गोविंदा ने किया ये पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :बिजली विभाग में 156 वैकेंसी, आज है लास्ट डेट
इसे भी पढ़ें :मेटा का बड़ा बयान,भारत में बंद हो जायेगा Whatsapp, अगर…
इसे भी पढ़ें :हीट वेव की चपेट में झारखंड, इन जिलों के लोग रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :रेंजर का बेटा निकला बड़का ठग, लगाता था कम, कमाता था करोड़ों… देखें वीडियो












