spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अयोध्या पहुंचे मॉरीशस के PM, रामलला का किया पूजन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : राम की पावन नगरी अयोध्या शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनी। PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से होते हुये मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम जब महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरे, तो पूरा माहौल परंपरागत आदर-सम्मान से गूंज उठा। CM योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पारंपरिक शैली में उनका स्वागत किया। रेड कार्पेट पर आगवानी हुई, PM गुलाम के साथ उनका परिवार, कैबिनेट मंत्री और आला अधिकारी भी मौजूद थे।

रामलला के दरबार में भावनाओं का समर्पण

एयरपोर्ट से सीधे उनका काफिला राम मंदिर की ओर बढ़ा। मंदिर के आंगन में पहुंचकर उन्होंने पत्नी संग रामलला की आरती उतारी और पूजन किया। करीब 45 मिनट तक वे रामलला की पावन उपस्थिति में डूबे रहे। इस दौरान CM योगी भी उनके साथ मौजूद रहे। दर्शन के बाद वे पुनः एयरपोर्ट लौटे, जहां CM योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विदा किया। डॉ. राम गुलाम दूसरे विदेशी प्रधानमंत्री बने हैं, जिन्होंने अयोध्या आकर रामलला का पूजन किया। अयोध्या का यह दौरा सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और कूटनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है। भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक रिश्तों में यह मुलाकात नई ऊर्जा का संचार करती है। एयरपोर्ट से लेकर राममंदिर परिसर तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...