spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मैट्रिक–इंटर परीक्षा का आगाज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड में मंगलवार से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हो गई। पहले ही दिन प्रशासन की सख्ती और सतत निगरानी के बीच प्रखंड के सभी चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पूरी तरह कदाचारमुक्त माहौल में हुई। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिये प्रशासनिक अमला मैदान में उतरा और केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। SDO जोहन टुडू, DSP अजीत कुमार बिमल और इंस्पेक्टर चंद्रशेखर प्रसाद ने केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, चौपारण एवं प्लस टू उच्च विद्यालय, दनुवा स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, तलाशी, प्रवेश व्यवस्था और परीक्षा संचालन का जायजा लिया। वहीं दूसरी ओर BDO नितेश भास्कर एवं BEEO राकेश कुमार ने अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय, मानगढ़ और आदर्श मध्य विद्यालय, चौपारण में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह नियमों के अनुरूप संचालित हो, किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कदाचार पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।

केंद्रवार उपस्थिति की स्थिति

केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, चौपारण में कुल परीक्षार्थी: 149। उपस्थित: 148। अनुपस्थित: 1

प्लस टू उच्च विद्यालय, दनुवा में मैट्रिक: 81, इंटर: 14। सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

आदर्श मध्य विद्यालय, चौपारण में  इंटर: 191 में 190 उपस्थित, मैट्रिक: 52 उपस्थित

अमोली अपूर्वा उच्च विद्यालय, मानगढ़ में इंटर: 213 में 210 उपस्थित। मैट्रिक: 102 में 101 उपस्थित।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...