Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी एवं माता शबरी के द्वितीय वर्षगांठ महोत्सव शुरू हो गई। 51 सौ लोग कलश यात्रा में शामिल हुये। कलश यात्रा को बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष बिहार राम एवं पूर्व जिप सदस्या रीना कुमारी ने अपने-अपने माथे पर कलश लेकर यात्रा का शुभारंभ किया। जोकट स्थित शबरी माता मन्दिर से निकले कलश यात्रा में शामिल भक्त करीब 7 KM पैदल चलकर जल लाने ताजपुर के पुराना शिबाला स्थित छठ घाट पहुंचे। आचार्य धनंजय पांडेय ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण कर जल भरनी का काम पूरा कराया। प्रभु श्रीराम व माता शबरी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों में एक अजीब सी उमंग, तरंग और उत्साह था।

इससे पहले आयोजन समिति सह प्रखंड कमेटी चौपारण के अध्यक्ष आजाद भुइयां, उपाध्यक्ष बिरेन्द्र भुइयां, सचिव दिगंबर भुइयां, उपसचिव रामप्रसाद भुइयां, कोषाध्यक्ष संतोष भुइयां, उप कोषाध्यक्ष कैलाश भुइयां, समन्वयक काशी भुइयां ने अतिथियो को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि यह एक ऐतिहासक पल है। इस पल के हजारों लोग साक्षी बने। श्रद्धालुओं पर माता शबरी की कृपा बनी रहे।
सराहनीय रही इनकी भूमिका
कलश यात्रा को भव्य बनाने में विधायक उमाशंकर अकेला यादव, JMM नेता बिनोद विश्वकर्मा, तिलेश्वर साहू, सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, जिप सदस्य रवि अकेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रवीदास, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चंद्रवंशी, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, कैलाश भुइयां, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, सुनील शेखर, प्रदीप कुमार, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, अभिमन्यु भगत आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सदस्य लखन भुइयां, शंकर भुइयां, रंजीत भुइयां, पवन कुमार, राजकुमार भुइयां, रंजीत भुइयां, कार्तिक भुइयां, प्रकाश भुइयां सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : चंपई सोरेन कैबिनेट विस्तार : अलर्ट मोड में रांची पुलिस
इसे भी पढ़ें : घर में घुस टारगेट कर विवाहिता को मा*री गो*ली, 4 साल पहले…








