Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग से सटे चौपारण थाना क्षेत्र के देहर पंचायत के तहत भदान गांव में पुलिस ने एक बड़े अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक मुर्गी फार्म और कुछ दूरी पर बने एक घर में तलाशी लेने पर करीब 30 पेटियों में छिपा रखा लगभग 270 लीटर विदेशी शराब, 210 लीटर स्पिरिट और तैयार रंगीन कैरामेल शराब जब्त की है। मामले की गंभीरता को समझते हुये पुलिस ने भारी मात्रा में ब्रांड के ढक्कन, लेबल, स्टीकर समेत अन्य सामग्री भी जब्त की है, जिससे साफ पता चलता है कि यह शराब बाजार में नकली ब्रांड के नाम पर बेची जा रही थी। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त उमेश सिंह समेत अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जायेगी। छापेमारी में सुमितेश कुमार, सय्यद बेसिरुद्दीन, साधू चरण हेमब्रोम, अनूप कुमार सिंह, एंटोनी बाग्गे और सशस्त्र गृहरक्षक दल शामिल थे।
पुलिस की जर्बदस्त छापेमारी, फिर…
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











