kohramlive desk : जम्मू एयरपोर्ट के पास एयरफोर्स स्टेशन के अंदर दो धमाकों से खलबली मच गई। पांच मिनट के अंदर दो धमाके हुए। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने ड्रोन हमले की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि इसकी साजिश सीमापार से रची गई, लेकिन इसे अंजाम यहीं दिया गया। इससे पहले वायुसेना कर्मियों ने भी ड्रोन से विस्फोटक को गिरते देखा था।
इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। एक संदेही आतंकी नदीम को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 5 किलो IED भी मिलने की सूचना है। उससे पूछताछ हो रही है। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में जांच जारी है, एनआईए और एनएसजी की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh spoke to Vice Air Chief, Air Marshal HS Arora regarding today’s incident at Air Force Station in Jammu. Air Marshal Vikram Singh is reaching Jammu to take stock of the situation.
— रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India (@DefenceMinIndia) June 27, 2021
Read more:#DELHIUNLOCK-5 शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, जानें और क्या हुए बदलाव
Read more:#DELHIUNLOCK-5 शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, जानें और क्या हुए बदलाव












