हजारीबाग में भीषण वि’स्फोट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के हबीबी नगर (बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र) में आज ऐसा धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। झाड़ी साफ करने के दौरान हुये भीषण विस्फोट में दो महिलाओं और एक पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रशीदा परवीन, नन्ही परवीन और सद्दाम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झाड़ी में पहले से दबा कोई पुराना बम या विस्फोटक सफाई के दौरान अचानक फट गया। हादसे के वक्त एक महिला ठंड से बचने के लिए चारदीवारी के पास धूप सेंक रही थी, जो सीधे विस्फोट की चपेट में आ गई। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। चार थानों की पुलिस, दो डीएसपी, स्वान दस्ता और टेक्निकल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। आईजी ऑपरेशन माइकल राज ने तीन मौतों की पुष्टि करते हुये कहा कि विस्फोट के कारण और प्रकार की गहन जांच की जा रही है।

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...