spot_img

पब, बार सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चीन सहित कुछ कुछ अन्‍य देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा कि नए साल के जश्न के पहले राज्य के स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, पब, बार,और मूवी थिएटर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने कहा कि नए साल का जश्न देर रात एक बजे तक ही चलना चाहिए। टीकाकरण के संबंध में मंत्री ने कहा, सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि लोगों को बूस्टर खुराक लेनी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की।

समारोह में अनुमति के अनुसार भाग लें लोग

सुधाकर ने कहा, ‘‘बंद जगहों, वातानुकूलित कमरों और जश्न वाली बाहरी जगह जहां भीड़-भाड़ हो, वहां पर मास्क अनिवार्य होगा। जिन स्थानों पर समारोह हो रहे हैं, वहां अनुमति से अधिक लोग नहीं होने चाहिए।” सुधाकर राजस्व मंत्री आर अशोक की अध्यक्षता में एक बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे, जो राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष हैं।

इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : महंगा हुआ दूध

इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…

इसे भी पढ़ें : बीवी को बोल साली पर हो गया फिदा, अब म*र मिटने को तैयार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...