Kohramlive Desk : जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) हाल ही में भारतीय बाजार में नई Maruti Suzuki Grand Vitara (ग्रैंड विटारा) और नई Vitara (विटारा) एसयूवी को उतारने के बाद अब अगले 6 से 7 महीनों में देश में दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनकी लॉन्चिंग से पहले कंपनी जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में दो नए मॉडल पेश कर सकती है। दो साल मे एक बार आयोजितन होने वाले ऑटो एक्सपो में मारुति सुजुकी 5 Door Jimny (5 डोर जिम्नी) और YTB कोड नाम वाली बलेनो हैचबैक पर आधारित एक नई एसयूवी कूपे को पेश करने की तैयारी में जुटी है। इसकी बिक्री नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क के जरिए की जाएगी।
Maruti YTB SUV
नई मारुति YTB SUV कूपे को सुजुकी के लाइटवेट HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और विकसित किया जाएगा, जो बलेनो में भी इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ प्लेटफॉर्म ही नहीं, बलेनो के साथ नई बलेनो क्रॉस के बॉडी पार्ट्स और इंटीरियर को भी साझा किया जाएगा। हालांकि, मारुति इसे बलेनो हैचबैक से काफी अलग दिखने के लिए इसमें कई बदलाव करेगी।
Maruti Suzuki 5 Door Jimny
मारुति सुजुकी 5 डोर जिम्नी को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश कर सकती है। खबरों की मानें तो भारत में लॉन्च होने से पहले ही इस एसयूवी के बारे में काफी चर्चाएं हो रही हैं। मारुति सुजुकी ने 2020 ऑटो एक्सपो में इस एसयूवी के 3 दरवाजे वाले वैरिएंट को पेश किया था। लेकिन उसे भारतीय बाजार में अब तक लॉन्च नहीं किया गया है। 5 Door Jimny के बारे में भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
1.5 लीटर पेट्रोल इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीद है कि नई जिम्नी 5-डोर एसयूवी में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन मारुति सुजुकी की Ertiga, XL-6, और Ciaz की तरह परफार्मेंस देगा। नई एसयूवी में लो-रेशियो ट्रांसफर केस और पार्ट-टाइम फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलने की भी उम्मीद है। कंपनी ऑटो एक्सपो में इस एसयूवी से पर्दा उठाने के साथ ही इसकी लॉन्चिंग की तारीख का भी खुलासा कर सकती है।
इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय के एक्टिव मोड में आते ही मचा तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय
इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें










