Maruti 800 को बना दिया ‘देसी Lamborghini’, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : छोटे से वर्कशॉप, सीमित साधन और बड़े सपने,  जब जुनून और हुनर मिलते हैं तो कमाल हो जाता है। झारखंड के चांडिल के एक मैकेनिक ने ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। यहां के युवा मैकेनिक मोहम्मद आरिफ ने पुरानी Maruti 800 को अपने हाथों की कारीगरी से ऐसी शक्ल दे दी कि देखने वाले उसे दूर से Lamborghini समझ बैठते हैं। आरिफ की यह “देसी सुपरकार” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग उनके हुनर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनोखी मॉडिफिकेशन पर आरिफ ने करीब 4 लाख रुपये खर्च किये। यह रकम असली Lamborghini की कीमत के मुकाबले बेहद छोटी है, लेकिन मेहनत और कल्पना इतनी बड़ी कि कार का लुक देखते ही बनता है।

खुद काटा, जोड़ा और बनाया नया रूप

इस कार की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी रेडीमेड बॉडी किट का इस्तेमाल नहीं किया गया। आरिफ ने खुद कार के पैनल काटे, वेल्डिंग की और हाथों से शेपिंग देकर पूरी बॉडी को नया डिजाइन दिया। Maruti 800 की पुरानी बॉक्सी बॉडी को हटाकर उसे लो-स्लंग और चौड़ा स्पोर्टी लुक दिया गया। कार के एक्सटीरियर में कई बड़े बदलाव किये गये हैं। फाइबरग्लास से बना शार्प और एंगुलर डिजाइन, बड़ा रियर विंग, डीप फ्रंट स्प्लिटर, 12-इंच की जगह 16-इंच चौड़े अलॉय व्हील, कस्टम LED हेडलैंप, चमकदार नीयन ग्रीन पेंट, इन सब बदलावों के बाद कार का लुक काफी हद तक किसी सुपरकार जैसा दिखाई देता है। आरिफ ने सिर्फ बाहर ही नहीं, कार के अंदर भी बदलाव किये हैं। अब इसका केबिन स्पोर्टी टू-सीटर जैसा दिखता है। सबसे खास बात यह है कि इसमें सनरूफ भी लगाया गया है, जो मूल Maruti 800 में कभी नहीं मिलता था।

इंजन वही, लेकिन जज्बा सुपरकार वाला

बाहरी लुक पूरी तरह बदल गया, लेकिन कार में अभी भी वही मूल इंजन है। 796cc तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, करीब 37-40 bhp पावर लगभग 56-59 Nm टॉर्क,  परफॉर्मेंस भले ही असली Lamborghini जैसी न हो, लेकिन जुनून और हुनर की यह कहानी लोगों के दिल जरूर जीत रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब

Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...

रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब

Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...

डबल म’र्डर से तहलका…

Delhi : दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बुधवार देर...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...