मंगल का मकर में गोचर, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज का दिन और वजह बहुत खास है। ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। मकर राशि में पहले से सूर्य और शुक्र विराजमान हैं, ऐसे में मंगल के आते ही एक शक्तिशाली त्रिग्रही योग बनेगा। इतना ही नहीं, मंगल के उच्च गोचर से रूचक राजयोग बनेगा, जो साहस, नेतृत्व, पराक्रम, प्रतिष्ठा और बड़ी सफलता देता है। इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिये यह समय किस्मत पलटने वाला साबित हो सकता है। आइये, जानते हैं कौन हैं वो भाग्यशाली राशियां…

मेष राशिः मंगल आपके कर्म भाव (दसवां) में गोचर करेंगे। करियर में तेज उछाल संभव है। प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी के संकेत हैं। नेतृत्व क्षमता में जबरदस्त निखार आयेगी। सरकारी व प्रशासनिक सेवा वालों के लिये सुनहरा समय है। मेहनत रंग लायेगी, पहचान बनेगी।

कर्क राशिः मंगल आपके सप्तम भाव में विराजमान होंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सम्मान बढ़ेगा, रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशिः मंगल का गोचर पंचम भाव में। शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाबी मिलेगी। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में नाम होगा। निवेश से लाभ के योग हैं। काबिलियत बोलेगी, परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशिः मंगल का गोचर तीसरे भाव में। साहस और आत्मविश्वास में इजाफा होगा। रुके काम पूरे होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग वालों को फायदा होगा। हिम्मत बढ़ेगी, रास्ते खुलेंगे।

मकर राशिः मंगल आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे। व्यक्तित्व में निखरेगा। फैसलों में मजबूती रहेगी। करियर और धन में सुधार होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। नई शुरुआत के लिये सबसे अनुकूल समय है।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं और ग्रंथों पर आधारित है। इसकी सटीकता और पूर्णता के लिये Kohramlive.com उत्तरदायी नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...