Bokaro : BCCL क्वार्टर में विवाहिता की लाश मिली। विवाहिता की मौत की फैली खबर के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ससुरालवालों से पूछताछ की। जिसके बाद महिला के मायकेवालों को सूचना दी गई। महिला का नाम रिंकू देवी है। उसका मायके बिहार के चकाई में है। उसके पिता का नाम सुखदेव रजक है। वह BCCL मे कार्यरत हैं। बोकारो के अमलाबादा OP क्षेत्र के GP कैंप में उसका ससुराल है। वह यहां अपने ससुरालवालों के साथ BCCL क्वार्टर में रहती है। उसके पति का नाम योगेंद्र रजक उर्फ राजा है। पुलिस ने जब घटना के संबंध में महिला के पति राजा से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रहा था। रिंकू ने ऐसा क्यों किया उसे पता नहीं। ससुरालवालों का दावा है कि महिला ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मगर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव नीचे उतारकर रखा हुआ था।
Read More :इधर गया ससुराल, उधर हो गया कंगाल…
Read More :मछली-भात खाने वाले पूरे परिवार का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
Read More :धूल का नोट, देखें वीडियो
Read More : इटली से आए विमान में दूसरे दिन भी 150 यात्री मिले पॉजिटिव
Read More : मास्क के बिना घर से बाहर निकले तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल…
Read More : विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नयी गाइडलाइंस जारी…












