Bihar : बिहार के नालंदा के चिकसौरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति की तलाश में निकली एक महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश की। यह घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है, जब महिला अपने पति से झगड़े के बाद उसे खोजने खोखना गांव के पुल के पास पहुंची थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने रास्ता रोककर उसकी अस्मत लूटने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुये खुद को बचाया और किसी तरह घर पहुंची। परिजनों की मदद से उसने करायपरसुराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। संयुक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों गुड्डू उर्फ सुरेंद्र (रूपसपुर, चिकसौरा) और रवि उर्फ फूटे यादव (करायपरसुराय) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











