Seraikela : सरायकेला के कांड्रा थाना क्षेत्र में बीते 3 जून को जिस विवाहिता मैनी मांझियांन का सिर कलम कर दिया गया था, उस कांड के पीछे दफन कारण सामने आ गये, वहीं इस कांड में शामिल चारों संदेही हत्यारे धरा गये। कटे सिर और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई। विवाहिता का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने चारों युवकों से कहा, “मछलियों को मत मारो”। इसी पर बात इतनी बिगड़ गई कि पहले मैनी मांझियांन को लाठी से दम भर पीटा गया और फिर कुल्हाड़ी से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस कांड को सरायकेला SP मुकेश लुनायत ने गंभीरता से लिया। मृतिका के पति लूथरू मांझी की शिकायत पर FIR दर्ज हुई। गठित स्पेशल टीम ने टेक्निकल सेल और खुफिया जानकारी पर कांड में शामिल चारों संदेही हत्यारों को धर दबोचा। इनके नाम सुनील मुर्मू, बाबूराम हांसदा, अजीत मुर्मू एवं गोविंद मुर्मू बताये गये। चारों को जेल भेज दिया गया। इस बात का खुलासा आज SP मुकेश लुनायत ने मीडिया के सामने किया।
मछली पकड़ने से मना करने पर विवाहिता का सिर क’लम
Date:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...







