spot_img
spot_img

गलत तथ्य परोसने वाले मार्क जुकरबर्ग ने मांग ली माफी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मेटा इंडिया ने मार्क जुकरबर्ग की टिप्पणी के लिये माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने 2024 के भारतीय चुनावों में NDA सरकार की हार का जिक्र किया था। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस दावे को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुये कड़ी आपत्ति जताई थी। मेटा ने इसे “अनजाने में हुई गलती” कहते हुये भारत के साथ अपने मजबूत संबंधों पर जोर दिया। मेटा CEO मार्क जुकरबर्ग ने “द जो रोगन एक्सपीरियंस” शो में दावा किया था कि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों का अपनी सरकारों पर विश्वास टूट गया और 2024 में हुये चुनावों में कई देशों की सत्तारूढ़ पार्टियां हार गईं। इस संदर्भ में उन्होंने भारत का भी नाम लिया था। भाजपा नेताओं ने जुकरबर्ग के बयान को “भ्रामक और निराशाजनक” करार दिया। वहीं, मेटा को नोटिस भी भेजा गया था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...