spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नौकरी गई तो खूब फूट-फूट कर रोई कई महिलायें, क्या बोली… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से सटे नामकुम के रामपुर रिंग रोड स्थित अरविंद स्मार्ट टेक्सटाइल्स लिमिटेड के बाहर दर्जनों महिला कर्मी आज खूब फूट-फूट कर रोई। वर्षों से मिल में काम कर रही महिला कर्मियों का दर्द उस वक्त छलक पड़ा, जब उन्हें अचानक नौकरी से बाहर कर दिया गया। रोती-बिलखती हुई महिलाओं ने कहा, “इसी कमाई से उनका घर चलता है, अब बच्चों को क्या खिलायेंगे?” महिला कर्मियों का इल्जाम है कि कंपनी ने उन्हें बेंगलुरू जाकर काम और ट्रेनिंग करने को कहा। जब उन्होंने पारिवारिक मजबूरी बताकर मना किया, तो उन पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया। कर्मचारियों का दावा है कि उनसे मोबाइल लेकर जबरदस्ती एक फॉर्म पर साइन करवाने की कोशिश की गई। फॉर्म में लिखा था, “निजी कारणों से स्वेच्छा से नौकरी छोड़ रही हूं।” प्रतिरोध करने पर कहा गया, “साइन नहीं करोगे तो बाहर नहीं जाने देंगे।” कर्मियों का कहना है कि जब उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार किया, तो साफ कह दिया गया कि “कल से यहां मत आना।” यह सुनते ही कई महिला कर्मी वहीं फूट-फूटकर रोने लगीं। नौकरी से निकाले गये कर्मियों ने अब कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन और तालाबंदी की चेतावनी दी है। उनका साफ कहना है कि “या तो हमें काम पर वापस लिया जाये, नहीं तो आंदोलन होगा।” पीड़ित कर्मियों ने स्थानीय विधायक राजेश कच्छप से मिलकर अपनी समस्या रखी है। वे बहुत जल्द मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री और उपायुक्त से भी न्याय की मांग करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी के प्रवक्ता पार्थ बूच ने आरोपों को खारिज करते हुये कहा है कि यह सब ‘अप-स्किलिंग और री-स्किलिंग’ कार्यक्रम का हिस्सा है। बेंगलुरू में आधुनिक यूनिट के लिये कर्मचारियों को नई तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही है। सुनें क्या बोली पीड़ित महिलायें व अन्य….

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: