spot_img
spot_img
spot_img

कई दिग्गज पहुंचे गंगाराम अस्पताल, दिशोम गुरु को दी अंतिम श्रद्धांजलि… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल की उस गम्भीर दोपहर में नज़ारा किसी भावनात्मक दृश्य से कम न था। एक युग का अंत हुआ था झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन अब इस दुनिया में नहीं रहे।

उनकी पार्थिव देह के पास देश के सबसे बड़े चेहरे नम आंखों के साथ खड़े थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की।

देश का हर कोना इस क्षण शोक में डूबा नजर आया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी पहुंचे। उन्होंने शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक-संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं साझा कीं। दिशोम गुरु अब नहीं हैं, लेकिन उनकी जीवन-गाथा, संघर्ष और आदिवासी स्वाभिमान की आवाज़, इतिहास के पन्नों में हमेशा जीवित रहेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...