Gumla : कई स्कूली बच्चों को बेरहमी से पीटने वाले टीचर सिरिल कुजूर उर्फ विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चों के बदन पर चार से पांच डंटे तोड़ दिये गये। कई बच्चों के बदन पर हुये जख्मों के निशान इस बात की गवाही दे रहे थे कि उन्हें किस तरह बेदर्दी से पीटा गया। बच्चों के बदन पर पड़े छाले को देख उनके गार्जियन का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये गार्जियन ने स्कूल में खूब विरोध जताया। स्कूली बच्चों और गार्जियन का इल्जाम था कि बच्चों को डांस करने के लिए कहा गया, डांस नहीं करने पर उन्हें कमरे में बंद कर बेतरह पीटा गया। कई के बदन लाल कर दिये गये। इल्जाम है कि इस बात की शिकायत जब स्कूल के प्रिसिंपल हेंड्रि कुल्लू से की गई तो वह उल्टे बमक गये। वहीं टीचर से कहा कि इन्हें और मारो, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। वह बच्चों के साथ जानवरों जैसा सलूक करते हैं। प्रिसिंपल के इस रूख से दुखी घरवालों ने गुमला डीसी और चैनपुर के सीओ से कंप्लेन कर दी। तब चैनपुर पुलिस ने मारपीट करने वाले टीचर सिरिल कुजूर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। बेतरह मार खाने के बाद से डर के मारे कई बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। वहीं स्कूल प्रबंधन की तरफ से अबतक कुछ भी नहीं बोला गया। यह घटना गुमला के संत माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल, चैनपुर में हुई। बच्चों को मारने-पीटने का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : CDS अनिल चौहान ने संभाला पदभार, बोले- ‘हम सभी कठिनाइयों का मिलकर करेंगे सामना’
इसे भी पढ़ें :पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कैनेडी घूस लेते धराये, 50 हजार लेते ACB ने रंगेहाथ दबोचा
इसे भी पढ़ें :इंतेजार की घड़ी खत्म, 10 अक्टूबर से JPSC में इंटरव्यू शुरू
इसे भी पढ़ें :पेट में बच्चा ठहरते ही बदल गया आशिक, कर गया भयानक कांड, देखें…












