spot_img
spot_img

IPL 2027 में कई दिग्गज खिलाड़ियों की छुट्टी, इस रोज लगेगी बोली…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : IPL 2027 के रोमांच का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आगामी सीजन की मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी की रिटेन और रिलीज किये गये खिलाड़ियों की सूची सामने आई है। मंगलवार को जारी इन सूचियों के बाद टीमों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। जहां कुछ टीमों ने अपने पुराने और भरोसेमंद खिलाड़ियों पर फिर से दांव लगाया है, वहीं कुछ फ्रेंचाइजी ने बड़े बदलाव करते हुये कई चर्चित नामों को रिलीज करने का फैसला किया है। इस बार रिलीज किये गये खिलाड़ियों में ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम शामिल बताये जा रहे हैं। वहीं, ऋषभ पंत समेत कई खिलाड़ियों का ट्रेड भी हुआ है। अब सभी की नजरें 16 दिसंबर को गोवा में होने वाली मिनी नीलामी पर टिकी हैं। नीलामी से पहले हर टीम के पास खिलाड़ियों की संख्या और उपलब्ध पर्स के आधार पर अपनी रणनीति बनाने का मौका होगा। मिनी नीलामी से पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास सबसे बड़ा पर्स है। टीम 47.45 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी। वहीं, कोलकाता के पास 41.65 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ रुपये उपलब्ध बताये गये हैं। दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये शेष हैं। ऐसे में नीलामी के दौरान टीमों की रणनीति और खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली देखने लायक होगी।आइये जानते हैं सभी 10 फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को अपने साथ बनाये रखा है और किस टीम के पास कितनी रकम बची है।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दिल्ली कैपिटल्स ने 16 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाये रखा है। अक्षर पटेल और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ऋषभ पंत को भी ट्रेड के जरिये टीम में शामिल किये जाने की जानकारी है। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों पर भी टीम ने भरोसा जताया है। रिटेन खिलाड़ी: अक्षर पटेल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (ट्रेड), आकिब नबी, मुकेश कुमार, लुंगी एनगिडी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल जैमीसन, डेविड मिलर, समीर रिजवी, विपरज निगम, पृथ्वी, माधव तिवारी, जीशान अंशारी और टी. विजय । नीलामी से पहले पर्स: 39.50 करोड़ रुपये। टीम के पास 9 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 4 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आगामी सीजन के लिये 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम ने रिंकू सिंह, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे अपने प्रमुख खिलाड़ियों पर भरोसा बरकरार रखा है। विदेशी खिलाड़ियों में कैमरन ग्रीन, फिन एलन, रोवमैन पॉवेल और टिम साइफर्ट को भी टीम में जगह मिली है। रिटेन खिलाड़ी: फिन एलन, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह,  सौरभ दुबे, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, टिम साइफर्ट, वैभव अरोड़ा। नीलामी से पहले पर्स: 41.65 करोड़ रुपये। टीम के पास 8 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सीजन से पहले अपनी टीम में बदलाव किये हैं। खबर है कि टीम ने शिमरॉन हेटमायर, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने और क्वेना मफाका को रिलीज किया है। वहीं, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को टीम में बनाये रखा गया है। रिटेन खिलाड़ी: रवींद्र जडेजा, रियान पराग, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, वैभव सूर्यवंशी, यशराज पुंजा और यशस्वी जायसवालअमन राव पेराला, बृजेश शर्मा, दासुन शनाका, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड), मोहम्मद शमी (ट्रेड), नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई । नीलामी से पहले पर्स: 27.05 करोड़ रुपये। टीम के पास 6 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। टीम ने कुल 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और टिम डेविड भी टीम का हिस्सा बने रहेंगे। रिटेन खिलाड़ी: जैकब डफी, जितेश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जोश हेजलवुड, कनिष्क चौहान, क्रुणाल पांड्या, नुवान तुषारा, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, विक्की ओस्तवाल, विराट कोहली और यश दयाल। नीलामी से पहले पर्स: 14.15 करोड़ रुपये। टीम के पास 5 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 1 विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट शामिल है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम की सूची में कुल 18 खिलाड़ियों के नाम हैं। इसके अलावा टी. नटराजन, नाथन एलिस और खलील अहमद को ट्रेड के जरिये टीम से जोड़ने की जानकारी दी गई है। रिटेन खिलाड़ी: हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, ब्रायडन कार्स, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, समरन रविचंद्रन, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, क्रेर्नस फुलेट्रा, ईशान मलिंगा, टी. नटराजन (ट्रेड), खलील अहमद (ट्रेड) और  नाथन एलिस (ट्रेड)। नीलामी से पहले पर्स: 40.15 करोड़ रुपये। टीम के पास 7 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस (MI)

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे अपने बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया है। टीम की सूची में कुल 16 खिलाड़ी हैं। अर्शदीप सिंह को ट्रेड के जरिये टीम में शामिल किये जाने की जानकारी है। क्विंटन डिकॉक, विल जैक्स और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है। रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, नमन धीर, अर्शदीप सिंह (ट्रेड), शार्दुल ठाकुर, अश्वनी कुमार,कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक,  राज अंगद बावा और रघु शर्मा। नीलामी से पहले पर्स: 32.60 करोड़ रुपये। टीम के पास 9 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में इस बार बड़े बदलाव की जानकारी सामने आई है। ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा गया है। वहीं, सबसे चौंकाने वाला नाम एमएस धोनी का है। खबर है कि चेन्नई ने धोनी को रिलीज कर मेंटॉर की भूमिका सौंपी है। यानी आगामी सीजन में वह खिलाड़ी के बजाय टीम के मार्गदर्शक के तौर पर नजर आ सकते हैं। रिटेन खिलाड़ी: ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, नूर अहमद, उर्विल पटेल, सरफराज खान, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, कार्तिक शर्मा, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स। नीलामी से पहले पर्स: 28.05 करोड़ रुपये। टीम के पास 6 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम के मुख्य खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। टीम की सूची में 22 खिलाड़ी शामिल हैं। राशिद खान, साई सुदर्शन, जोस बटलर और मोहम्मद सिराज जैसे बड़े नामों पर भरोसा जताया गया है। हर्षल पटेल को ट्रेड के जरिये टीम में शामिल किया गया है। रिटेन खिलाड़ी: गुरनूर बराड़, हर्षल पटेल (ट्रेड), जेसन होल्डर, जयंत यादव, अनुज रावत, अशोक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, टॉम बैंटन और वॉशिंगटन सुंदर। नीलामी से पहले पर्स: 8.75 करोड़ रुपये। टीम के पास 3 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG)

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। निकोलस पूरन, मयंक यादव, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा गया है। अर्जुन तेंदुलकर और कुलदीप यादव भी टीम की सूची में शामिल हैं। सैम करन और कुलदीप यादव को ट्रेड के जरिये टीम में लाये जाने की खबर है। रिटेन खिलाड़ी: मयंक यादव, मिचेल मार्श, मोहसिन खान,अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, जोश इंग्लिस, कुलदीप यादव (ट्रेड),  मुकुल चौधरी, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, सैम करन (ट्रेड) और शाहबाज अहमद। नीलामी से पहले पर्स: 47.45 करोड़ रुपये। टीम के पास 7 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 3 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

पंजाब किंग्स (PBKS)

पंजाब किंग्स ने आगामी सीजन के लिये अपनी टीम में कई बदलाव किये हैं। दी गई सूची के मुताबिक, नेहल वढेरा, मिचेल ओवन और लॉकी फर्ग्यूसन को रिलीज किया गया है। वहीं, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस और मार्को यानसेन जैसे खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा गया है। रिटेन खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, कूपर कोनोली, हार्दिक पांड्या (ट्रेड), हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, मार्कस स्टोइनिस, मुशीर खान, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, शशांक सिंह, विष्णु विनोद, विशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर और युजवेंद्र चहल। नीलामी से पहले पर्स: 18.60 करोड़ रुपये। टीम के पास 6 खिलाड़ियों की जगह खाली है, जिनमें 2 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :

पलामू में बड़ी साजिश नाकाम, ऐसे खुला राज…

Palamu : पलामू में अपराध की एक बड़ी वारदात...

रांची के इन 3 परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों तक निषेधाज्ञा…

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण...

NTPC प्लांट में मौ’त का मंजर…

Chatra : रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर घर से निकले...

फरार पत्नीहं’ता गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के डाडीकला में पत्नी...

झारखंड में ‘अकवन’ तूफान को लेकर भारी बारिश का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में ठंड के बीच मौसम एक...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पलामू में बड़ी साजिश नाकाम, ऐसे खुला राज…

Palamu : पलामू में अपराध की एक बड़ी वारदात...

रांची के इन 3 परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों तक निषेधाज्ञा…

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण...

NTPC प्लांट में मौ’त का मंजर…

Chatra : रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर घर से निकले...

फरार पत्नीहं’ता गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के डाडीकला में पत्नी...

झारखंड में ‘अकवन’ तूफान को लेकर भारी बारिश का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में ठंड के बीच मौसम एक...