spot_img
spot_img

झारखंड में ‘अकवन’ तूफान को लेकर भारी बारिश का अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में तेजी से ताकतवर हो रहा चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ राज्य के मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके प्रभाव से 19 नवंबर से बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। खासकर 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी झारखंड और कोल्हान के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिये भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अकवन 18 नवंबर को गंभीर चक्रवाती तूफान और 19 नवंबर तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर नेल्लोर से विशाखापत्तनम के बीच टकराने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज झोंकों के साथ इसकी गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने का अनुमान है।

20 नवंबर को कोल्हान में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 नवंबर को दक्षिणी झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, 20 नवंबर को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं सिमडेगा में तूफान का असर दिख सकता है।

21 नवंबर को रांची, खूंटी और रामगढ़ तक पहुंचेगा असर

21 नवंबर को भी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। दक्षिणी झारखंड के अलावा उत्तर-पश्चिमी झारखंड के लातेहार से सटे इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा रांची, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और सरायकेला-खरसावां में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। 22 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 23 नवंबर को दक्षिणी और उससे सटे मध्यवर्ती झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।

आखिर चक्रवात ‘अकवन’, का नाम किसने रखा ?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘अकवन’ रखा गया है। इस नाम का प्रस्ताव ईरान की ओर से दिया गया है। फारसी भाषा में अकवन का अर्थ ‘ताकतवर दानव’ होता है। दरअसल, उत्तर हिंद महासागर यानी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बनने वाले चक्रवाती तूफानों के नामकरण के लिये विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (UNESCAP) के क्षेत्रीय पैनल ने 13 देशों की सूची तैयार की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग इसी सूची के क्रम के अनुसार तूफानों का नाम निर्धारित करता है।

इसे भी पढ़ें :

पलामू में बड़ी साजिश नाकाम, ऐसे खुला राज…

Palamu : पलामू में अपराध की एक बड़ी वारदात...

रांची के इन 3 परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों तक निषेधाज्ञा…

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण...

NTPC प्लांट में मौ’त का मंजर…

Chatra : रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर घर से निकले...

फरार पत्नीहं’ता गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के डाडीकला में पत्नी...

रांची में मवेशियों की चोरी का खुलासा…

Ranchi : रांची में मवेशियों चोरों की प्लानिंग नाकाम...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पलामू में बड़ी साजिश नाकाम, ऐसे खुला राज…

Palamu : पलामू में अपराध की एक बड़ी वारदात...

रांची के इन 3 परीक्षा केंद्रों पर 9 दिनों तक निषेधाज्ञा…

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतियोगी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण...

NTPC प्लांट में मौ’त का मंजर…

Chatra : रोजी-रोटी की उम्मीद लेकर घर से निकले...

फरार पत्नीहं’ता गिरफ्तार…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के डाडीकला में पत्नी...

रांची में मवेशियों की चोरी का खुलासा…

Ranchi : रांची में मवेशियों चोरों की प्लानिंग नाकाम...