spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खूबसूरत काजल लपेटी कईयों को, कहानी सुन रह जायेंगे दंग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : मुस्कुराती आंखें, हाथों में महंदी, जींस-टीशर्ट में सजी एक लड़की, जिसे देखकर कोई भी कह दे, “वाह क्या लड़की है!” लेकिन इसी मासूम चेहरे के पीछे छुपा था एक ऐसा खेल, जो कई घरों को उजाड़ चुका है। नाम है काजल। काजल, जिसकी मोहक मुस्कान में ना जाने कितने सपने बुन दिये नौजवानों ने और फिर जागे तो पाया, सब कुछ लुट चुका है। काजल कोई साधारण लड़की नहीं थी। वो खूबसूरती को ही अपना ‘हथियार’ बना चुकी थी। जिन नौजवानों की शादी किसी कारण अटकी होती, वहां काजल और उसका परिवार जाता। प्यार के बोल, भरोसे के वादे और सपनों की डोर में बंधा लड़का बिना कुछ सोचे शादी के लिए राजी हो जाता। काजल पहले सोशल मीडिया या परिचितों के जरिये संपर्क करती, फिर शादी की बात पक्की होती, शादी के नाम पर मोटी रकम ली जाती और फिर तीसरे दिन गहने, रुपया-पैसा समेट कर पूरा परिवार गायब हो जाता। कई राज्यों में ठगी का खेल खेलने के बाद काजल आखिरकार मथुरा पुलिस के हत्थे चढ़ी। पुलिस ने मीडिया को बताया कि काजल के इस खेल में उसके पिता भगत सिंह और मां सरोज देवी भी शामिल थे। माता-पिता पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके थे, और अब गुरुग्राम से काजल पकड़ी गई है। गिरफ्तारी के वक्त भी वह हंस रही थी, जैसे उसे अपने किये पर कोई अफसोस न हो। सोशल मीडिया पर यह मामला खूब वायरल हो रहा। लोगों ने उसके जुर्म से ज्यादा उसकी खूबसूरती की चर्चा कर दी। एक यूज़र ने लिखा, “जो करेंगे वही पायेंगे।” दूसरे ने कहा, “अमीरों को ही तो लूट रही थी, कोई गुनाह नहीं!” तीसरे ने तंज कसा, “पूरा परिवार ठगी में शामिल है, लड़की तो हथियार है बस।” राजस्थान के सीकर में काजल के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। शिकायतकर्ता ताराचंद जाट ने बताया कि जयपुर में भगत सिंह नाम के शख्स से उनकी मुलाकात हुई। शादी के नाम पर 11 लाख रुपये लिये गये, गेस्ट हाउस में रस्में हुईं। लेकिन तीसरे दिन दुल्हन और उसका परिवार गायब हो गया। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि काजल और उसके परिवार ने अब तक 10 से ज्यादा नौजवानों को ठगा है। वो राज्य बदल-बदल कर अपना ठिकाना बदलती रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...