Ranchi : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत कई नेताओं ने शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस दौरान उनकी ओर से 25-25 हजार रुपये का बेल बॉड भरा गया। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सुदेश महतो सहित अन्य को अग्रिम जमानत पर रिहा करने का कोर्ट ने आदेश दिया।
यहां याद दिला दें कि OBC आरक्षण की मांग को लेकर बीते साल सितंबर में आजसू पार्टी ने CM आवास का घेराव किया था। इस मामले में लालपुर थाने में सुदेश महतो, सांसद सीपी चौधरी, आजसू विधायक लंबोदर महतो, देवशरण भगत, पूर्व विधायक रामचंद्र सहिस, शिवपूजन कुशवाहा के अलावा करीब 1500 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया था। इन लोगों पर मोराबादी मैदान में पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए थे। बीते 10 जनवरी को झारखंड हाईकोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी।
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : होली को लेकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार के लिए अब ये जरूरी नहीं, मगर इसको अपडेट कराना जरूरी
इसे भी पढ़ें :पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, अब वृद्धों को मिलेगी अधिक पेंशन, जानिए कितनी बढ़ी राशि
इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :ICSE, ISC Term 2 की रिवाइज्ड Datesheet जारी, देखें नई Exam dates
इसे भी पढ़ें :23 दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई साक्षी, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :ADSO के दो ठिकानों पर रेड, करोड़ों की हेराफेरी का…
इसे भी पढ़ें :मां को गंडासे से काट डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने बेटे का क्या किया…








