Kohramlive Desk : उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 8 IAS अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा के जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को भी नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उनमें सहारनपुर के कमिश्नर लोकेश एम को बस्ती का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
देखें लिस्ट
- यमुना एक्सप्रेस वे की एएसओ मोनिका रानी को बहराइच का डीएम नियुक्त किया गया है
- जबकि बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र को सहारनपुर का डीएम नियुक्त किया गया है।
- डीएम अखिलेश सिंह को बस्ती का प्रभारी मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- योगेश्वर राम मिश्रा को देवीपाटन मंडल का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- एमपी अग्रवाल को उच्च शिक्षा का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
- सुधीर एम बोबडे को एसीएस राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- कल्पना अवस्थी को प्राविधिक शिक्षा का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
इससे पहले बीते अप्रैल महीने में भी कई IAS अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इनमें दुर्गा शक्ति नागपाल, दिव्य प्रकाश गिरी, संयुक्ता समददार, कृष्ण कुमार और आनंद कुमार का नाम शामिल था। चिकित्सा विभाग की विशेष सचिव दुर्गा शक्ति नागपाल को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया था, जबकि प्रतीक्षारत संयुक्ता समददार को एनसीआर के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश, पढ़ें IMD का नया अपडेट
इसे भी पढ़ें : अगले 5 दिनों के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश
इसे भी पढ़ें : रेल मंत्री का वंदे भारत ट्रेन पर बड़ा बयान, रांची में…
इसे भी पढ़ें : 11 IAS इधर से उधर, इनका दूसरी बार हुआ ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें : कई वरिष्ठ IPS अफसरों का Transfer, इन्हें मिला डीजी SSIT का अतिरिक्त प्रभार
इसे भी पढ़ें : Breaking : ममता कुमारी बनीं लालपुर थानेदार, 10 और अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची से बिहार के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू, जानें रूट…
इसे भी पढ़ें : चलती JCB से सटा महिला का सिर, देखें LIVE वीडियो…
इसे भी पढ़ें : मासूम की ला’श देख खड़े हुए रोंगटे, देखें क्यों…












