कई फ्लाइट्स रद्द, एअर इंडिया-इंडिगो ने बदला शेड्यूल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात का असर अब एविएशन सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। सुरक्षा और ऑपरेशन सीमित करने के निर्देश के बाद एअर इंडिया ने दुबई, रास अल खैमाह और शारजाह के लिए कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। एअर इंडिया ने एक्स (X) पर जानकारी देते हुये बताया कि UAE एयरपोर्ट अधिकारियों के निर्देश के बाद 15 मार्च को फ्लाइट ऑपरेशन कम करने पड़े हैं। दिल्ली-दुबई रूट पर एअर इंडिया उस दिन सिर्फ एक वापसी उड़ान संचालित करेगी, जबकि तय पांच उड़ानों में से चार रद्द कर दी गई हैं। वहीं एअर इंडिया एक्सप्रेस भी दिल्ली-दुबई की केवल एक वापसी उड़ान चलायेगी और छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा अबू धाबी के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस बीच इंडिगो ने भी यात्रियों को अलर्ट किया है कि मिडिल ईस्ट में बदलती स्थिति के कारण दुबई के लिए फ्लाइट ऑपरेशन सीमित कर दिये गये हैं। यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील की गई है। एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के रीबुकिंग या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है। वहीं बढ़ते संकट के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतें भी बढ़ रही हैं, जिसके चलते कई एयरलाइंस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लागू किया है।

इसे भी पढ़ें : बेकाबू कार ने भीड़ को रौं’दा, गुस्साये लोगों ने किया रोड जाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेटी की एक तस्वीर देख बाप का खौल गया खू’न, फिर हो गया भयानक कांड…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में 26...

TMC में ‘महाभारत’ के संकेत! 50 से ज्यादा विधायकों के बगावत के दावे…

Kohramlive : कभी ममता बनर्जी के मजबूत किले के...

अब एयरपोर्ट पर रील बनाना आफत… जानें कैसे

Kohramlive : अगर आप एयरपोर्ट पर ट्रैवल व्लॉग, इंस्टाग्राम...

खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

Dhanbad : धनबाद के झरिया में एक दिल दहला...

विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…

Kohramlive : IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद...